10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 5 फरवरी को मतदान... 8 को घोषित होंगे नतीजे, 1.55...

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान… 8 को घोषित होंगे नतीजे, 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे नई सरकार

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड
6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। इसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this