12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतानाशाह किम जोंग उन ने दुनिया को डराया, आवाज से 12 गुना...

तानाशाह किम जोंग उन ने दुनिया को डराया, आवाज से 12 गुना तेज चलने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल की लॉन्च

Published on

प्योंगयांग:

उत्तर कोरिया ने एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। मिसाइल लॉन्च की उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने खुद अपनी बेटी के साथ बैठकर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए निगरानी की। ये हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से 12 गुना ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकती है और इसकी मारक क्षमता 1,500 किमी तक है। इसने उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत में अहम बढ़ोत्तरी की है। इससे उत्तर कोरिया के प्रतिद्वन्द्वी दक्षिण कोरिया और अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। दोनों देशों ने इस मिसाइल लॉन्च की निंदा की है।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के अनुसार, उनकी यह मिसाइल प्रशांत क्षेत्र में किसी भी प्रतिद्वंदी को काबू में रखने के लिए है। ये लॉन्च इसलिए भी खास है क्योंकि हाइपरसोनिक मिसाइलों की रफ्तार सामान्य मिसाइलों से बहुत तेज होती है। इन्हें ट्रैक करना और मार गिराना बहुत मुश्किल होता है। इस नई मिसाइल में नया गाइडेंस कंट्रोल सिस्टम और कार्बन फाइबर से बना इंजन है। मिसाइल ने लॉन्च के बाद समुद्र में गिरने से पहले तकरीबन 1,100 किमी उड़ान भरी

अमेरिका को भी दिया संदेश
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा, ‘लॉन्च के जरिए प्रतिद्वंद्वियों को साफ-साफ बता रहे हैं कि हम अपने वैध हितों की रक्षा के लिए किसी भी साधन का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। यह लॉन्च हमारे दुश्मनों को संदेश है।’ उत्तर कोरिया ने इस लॉन्च से अमेरिका को भी संदेश देने की कोशिश की है। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण सोमवार को ऐसे समय किया, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दक्षिण कोरिया में मौजूद थे। दक्षिण कोरिया ने इसे उकसावे की कार्रवाई कहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर कोरिया यह परीक्षण अप्रत्याशित नहीं है। उत्तर कोरिया कई वर्षों से मिसाइलों में कार्बन फाइबर जैसे पदार्थों का इस्तेमाल कर रहा है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में परमाणु हथियार विशेषज्ञ अंकित पांडा ने बीबीसी से कहा कि उत्तर कोरिया कई वर्षों से मिसाइलों में उपयोग के लिए समग्र सामग्रियों के साथ काम कर रहा है। वह अपनी ताकत को लगातार बढ़ा रहा है।

हाइपरसोनिक तकनीक लगातार हो रही बेहतर
हाइपरसोनिक हथियार नए नहीं हैं, ये दशकों से मौजूद हैं लेकिन हाल के वर्षों में विकसित नई मिसाइलें कहीं ज्यादा मारक हैं। ये वातावरण में तेजी से प्रवेश करती हैं और बचाव के लिए दिशा बदलती हैं। सेंटर फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड नॉन-प्रोलिफरेशन के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइलों का पता अंतरिक्ष-आधारित सेंसर से ही लगाया जा सकता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...