12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द, अरेस्ट वारंट के...

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द, अरेस्ट वारंट के बाद अंतरिम सरकार का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द कर दिया है. यह फैसला नोबेल पुरस्कार विजेता और वर्तमान अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में लिया गया है. यह कदम उन आपराधिक मामलों की कड़ी में आया है, जिसमें शेख हसीना और उनके समर्थकों के नाम शामिल हैं.

शेख हसीना समेत कुल 97 लोगों के पासपोर्ट रद्द किए गए हैं. इनमें से 22 लोग कथित अपहरण में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जबकि 75 अन्य लोगों पर पिछले वर्ष छात्र विरोधी आंदोलनों के दौरान हत्या के आरोप हैं.

आईसीटी का शेख हसीना समेत 11 के खिलाफ अरेस्ट वारंट!
इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) द्वारा शेख हसीना और अन्य 11 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के एक दिन बाद आया है. इनपर हसीना के शासनकाल के दौरान अपहरण और गैर-न्यायिक हत्याओं के आरोप हैं.

12 फरवरी तक सभी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने का आदेश
जनवरी 6 को सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना समेत अन्य आरोपियों को 12 फरवरी तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. अन्य आरोपियों में हसीना के रक्षा सलाहकार रहे मेजर जनरल (रिटायर्ड) तारिक अहमद सिद्दीकी, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बेनजीर अहमद; और राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (NTMC) के पूर्व महानिदेशक जियाउल अहसान शामिल हैं.

पिछले साल हिंसा में मारे गए थे 230 लोग
हसीना सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में हुई हिंसा में 230 से अधिक लोग मारे गए, जिससे छात्र विरोधी आंदोलनों के दौरान मृतकों की संख्या 600 से अधिक हो गई है. यह आंदोलन सरकारी नौकरियों में एक विवादास्पद कोटा सिस्टम के खिलाफ शुरू हुआ था. बांग्लादेशी अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना पिछले वर्ष 5 अगस्त को देश छोड़कर भारत में शरण ले चुकी हैं, जहां बांग्लादेश लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...