12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुधीर यादव, गूंजे देशभक्ति के...

UP : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुधीर यादव, गूंजे देशभक्ति के नारे, पिता ने उठाए अग्निवीर योजना पर सवाल

Published on

कानपुर,

गुजरात के पोरबंदर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए कानपुर के पायलट सुधीर यादव को बुधवार को बिठूर घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंगलवार को सुधीर की बॉडी उनके पैतृक गांव शिवली लाया गया था. जहां हजारों ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी मौके पर पहुंची और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद शव को एयरफोर्स की सुरक्षा में बिठूर घाट लाया गया.

पायलट को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
अंतिम संस्कार के दौरान पायलट सुधीर के पिता नवाब सिंह यादव, जो स्वयं एक पूर्व सैनिक हैं, उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित है. लेकिन सरकार को यह समझने की जरूरत है कि 4 साल की अग्निवीर योजना में कौन अपने बच्चों को सेना में भेजेगा. सैनिक को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर उसे कुछ हो जाता है, तो उसके परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा.

शहीद पायलट के पिता ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए
बता दें, सुधीर यादव रविवार को हेलीकॉप्टर हादसे में अपने दो सहयोगियों के साथ शहीद हो गए थे. उनकी पत्नी जज हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी सेना और एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं. बिठूर घाट पर हर आंख नम थी और सभी ने शहीद पायलट को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. मृतक पायलट की पत्नी आवृत्ति ने अपने पति के पार्थिव शरीर के पास चिट्ठी रखी और कहा- सुधीर इसे जरूर पढ़ना. तुमने सर्विस के लिए जो किया, उसके लिए हमें तुम पर गर्व है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...