13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में 6 कुख्यात नक्सलियों ने CM सिद्धारमैया के सामने किया सरेंडर

कर्नाटक में 6 कुख्यात नक्सलियों ने CM सिद्धारमैया के सामने किया सरेंडर

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सीएम आवास पर छह कुख्यात नक्सलियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने सरेंडर कर दिया. सभी नक्सली कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के रहने वाले हैं. इनके नाम सुंदरी कुटलुरु, लता मुंडागरू, मरप्पा अरोली, वनजाक्षी बालेहोले, जिशा और के वसंत हैं. इन नक्सलियों ने पिछले कुछ महीनों में कुछ प्रगतिशील समूहों से मुलाकात की थी. इसके बाद इन्होंने सरेंडर करने का फैसला किया.

सूत्रों के मुताबिक, ये नक्सली कई बड़े अपराधों में शामिल थे. इनके सिर पर इनाम भी था. पहले इनको चिकमगलुरु में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन बाद में कार्यक्रम स्थल को मुख्यमंत्री के कार्यालय निवास कृष्णा में स्थानांतरित कर दिया गया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा गैरकानूनी संगठन के सदस्यों से हिंसा छोड़ने और लोकतांत्रिक मुख्यधारा में शामिल होने की अपील के एक सप्ताह बाद उनका आत्मसमर्पण हुआ.

इसके साथ ही बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 10 लाख रुपए की इनामी दो महिला नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. ये दोनों 50 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रही हैं. इनके नाम शामला पुडो उर्फ ​​लीला (36) और काजल वडे उर्फ ​​लिम्मी (24) है. इन्होंने गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.

शामला पुडो माओवादी संगठन में “सेक्शन कमांडर” के रूप में काम करती थी, जबकि काजल वडे भामरागढ़ एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ते) की सदस्य थी. दोनों पूर्वी महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली की निवासी हैं. पुडो के खिलाफ 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 21 सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और आधा दर्जन आगजनी की घटनाओं से जुड़े हैं. वडे के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार गोलीबारी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने के बाद पुडो को 5.5 लाख रुपये और वडे को 4.5 लाख रुपए मिलेंगे, जो केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुनर्वास के लिए उन पर घोषित इनाम राशि है. साल 2022 से अब तक गढ़चिरौली पुलिस के सामने 46 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. नए साल 2025 के पहले सप्ताह में 13 माओवादी कैडरों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...