15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार : मेडिकल छात्र के कमरे में आग, जले हुए कैश-NEET एडमिट...

बिहार : मेडिकल छात्र के कमरे में आग, जले हुए कैश-NEET एडमिट कार्ड, एक चिंगारी से खुल रहे बड़े राज!

Published on

पटना

बिहार की राजधानी में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के चाणक्य हॉस्टल में एक मेडिकल छात्र अजय सिंह के कमरे में आग लग गई थी। अब उस कमरे से 10 से 12 लाख रुपये के जले हुए नोट, NEET UG के एडमिट कार्ड और AKU की MBBS की OMR शीट मिली है। अजय पर अवैध रूप से कई कमरे पर कब्जा करने का आरोप है और माना जा रहा है कि यह मामला MBBS और NEET UG में स्कॉलर बैठाने के रैकेट से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक आग ने खोले कई राज
PMCH के चाणक्य हॉस्टल में मंगलवार देर रात दूसरे तल पर स्थित अजय सिंह के कमरे में आग लग गई। आग बुझाने के बाद कमरे की तलाशी में 10 से 12 लाख रुपये के जले हुए नोट मिले। साथ ही, NEET UG के कई जले हुए एडमिट कार्ड और कुछ सुरक्षित एडमिट कार्ड भी बरामद हुए। इसके अलावा, AKU की MBBS की जली हुई OMR शीट भी मिली। अजय समस्तीपुर का रहने वाला है और PG पास कर चुका है। बावजूद इसके, वह हॉस्टल के दो-तीन कमरों पर कब्जा जमाए हुए था। केयरटेकर ने उसे कई बार कमरा खाली करने को कहा था, लेकिन वो नहीं माना।

अजय के कमरे में बंद थे बड़े राज
हॉस्टल के वार्डन डॉ. बीरेंद्र ने बताया कि उन्हें अजय के कमरे में नोट, एडमिट कार्ड और OMR शीट जलने की सूचना मिली है और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि छह महीने पहले हॉस्टल के अधीक्षक को पत्र लिखकर अवैध कब्जे वाले कमरों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एक अखबार के की खबर के मुताबिक, यह पूरा मामला MBBS और NEET UG में स्कॉलर बैठाने से जुड़ा है।

क्या एजुकेशन माफिया से जुड़े आग के तार?
अखबार को सूत्रों ने बताया कि अजय दूसरे मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए भी स्कॉलर बैठाता था। इसके लिए वह छात्रों के परिजनों से मोटी रकम वसूलता था। यही नहीं, वह MBBS के इंटरनल एग्जाम में भी MBBS पासआउट छात्रों को स्कॉलर के रूप में बैठाकर मेडिकल छात्रों को पास करवाता था।

पुलिस की वर्दी में बचा ले गए कुछ लोग!
एक अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजय कई लोगों के साथ हॉस्टल पहुंचा था और अपने कमरे की हालत देखकर भड़क गया। जूनियर डॉक्टरों ने पहले ही PMCH प्रशासन को अजय द्वारा अवैध रूप से दो-तीन कमरों पर कब्जा करने की जानकारी दी थी। सवाल यह है कि इतनी बार शिकायत मिलने के बाद भी उसका कब्जा क्यों नहीं हटाया गया? जले हुए नोट, एडमिट कार्ड और OMR शीट कहां से आए, इसकी भी जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि अजय की जूनियर डॉक्टरों के साथ नोकझोंक और मारपीट भी हुई। इसी बीच पुलिस की वर्दी में कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे लेकर चले गए। अखबार के सूत्रों का कहना है कि पुलिस की वर्दी में उसके अपने लोग ही थे, जो उसे निकाल ले गए।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...