9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरमजान 2025 पर बन रहा अनोखा खगोलीय संयोग, सूर्यग्रहण के साथ होगा...

रमजान 2025 पर बन रहा अनोखा खगोलीय संयोग, सूर्यग्रहण के साथ होगा खत्म, जानें किस तारीख को होगी शुरुआत

Published on

वॉशिंगटन

इस्लामिक कैलेंडर के पवित्र महीने रमजान के लिए दुनियाभर के मुसलमान इंतजार करते हैं। साल 2025 में रमजान महीना फरवरी की अमावस्या के कुछ घंटों बाद शुरू होगा। हालांकि, इस बार रमजान के साथ ही एक खगोलीय घटना भी होने जा रही है। इस साल रमजान और सूर्यग्रहण का एक अनोखा संयोग होने जा रहा है। आइए इस साल रमजान की प्रमुख तारीखों के साथ ही साल के पहले सूर्यग्रहण के बारे में भी जानते हैं, जिसका खगोलविद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रमजान 2025 कब शुरू होगा?
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का पवित्र महीना है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित है, जिसमें चांद के आधार पर एक महीने के अंत और दूसरे की शुरुआत को निर्धारित किया जाता है। हालांकि, उनकी पहले से गणना नहीं की जा सकती है, क्योंकि वे अमावस्या के तुरंत बाद अर्द्धचंद्र के दिखने पर निर्भर करते हैं। इसके चलते इस बार रमजान 28 फरवरी शुक्रवार या 1 मार्च शनिवार को शुरू हो सकता है। यह 28 फरवरी को अमावस्या के तुरंत बाद चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा। इसे रमजान का चांद कहा जाता है।

रमजान कब खत्म होगा?
रमजान का महीना 29 मार्च को आखिरी रोजे के टूटने के साथ (अमावस्या के कुछ ही घंटे बाद) रविवार 30 मार्च या 31 मार्च को खत्म होगा। इनमें से किसी एक तारीख पर दिखने वाले चांद को शव्वाल का चांद कहा जाता है। इसके दिखने के साथ ही शव्वाल का महीना यानी रमजान खत्म हो जाता है और ईद-उल-फितर का त्योहार शुरू हो जाता है।

रमजान के खात्मे के साथ सूर्यग्रहण
इस साल 29 मार्च को अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है। यह गहरा आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो उत्तरी अमेरिका पूर्वी भागों में सूर्योदय क समय दिखाई देगा। इसे न्यू ब्रंसविक और कनाडा में सुदूर उत्तरी क्यूबेक सबसे अच्छे स्थान होंगे। पूरे यूरोप में सुबह के मध्य में सूर्य का 94 फीसदी हिस्सा चंद्रमा के पीछे छिपा दिखाई देगा। लगभग 81.4 करोड़ लोग किसी न किसी तरह आंशिक सूर्यग्रहण देखेंगे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...