15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूपी में चीनी वायरस HMPV की एंट्री! लखनऊ में 60 साल की...

यूपी में चीनी वायरस HMPV की एंट्री! लखनऊ में 60 साल की महिला में मिला केस, अस्पताल में भर्ती

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना जैसी दहशत फैलाने वाला HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) का पहला मामला सामने आया है। यह पूरे यूपी में पहला मामला है। हालांकि अभी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि यह वायरस चीन से होते हुए भारत में दस्तक दे चुका है।

लखनऊ के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने महिला के संक्रमित होने की संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही कन्फर्म होगा। लखनऊ में संदिग्ध HMPV केस का यह पहला मामला है। महिला मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है।

डॉक्टर्स ने इस वायरस को लेकर ना डरने की बात कही है। बता दें कि यह वायरस बेंगलुरु में दस्तक दे चुका है। बेंगलुरु के बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का एक मामला सामने आया है। HMPV को लेकर कोई इमरजेंसी घोषणा नहीं की गई है।

WHO की महामारी एक्सपर्ट्स मार्गरेट हैरिस ने चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि चीन में संक्रमण पैदा करने वाले वायरस के बारे में जानकारी है। इनमें मौसमी इन्फ्लूएंजा वायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (RSV), HMPV और कोविड-19 पैदा करने वाला SARS-CoV-2 वायरस शामिल हैं।

कोई नया वायरस नहीं
एक अधिकारी ने कहा, HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसका एक असामान्य नाम है, इसलिए इसमें बहुत रुचि रही है। यह पहली बार 2001 में पहचाना गया था। यह लंबे समय से हमारे बीच में है। संक्रमित होने से बचने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ने सभी को श्वसन संक्रमण से निपटने के लिए अच्छी तरह से ट्रेन किया है।

क्या हैं HMPV के लक्षण?
HMPV एक ऐसा वायरस है जो खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पैदा करता है। यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इससे बिना किसी गंभीर समस्या के ठीक हो जाते हैं। यह वायरस खांसने, छींकने और संक्रमित सतहों को छूने से फैलता है। इसलिए, हाथ धोना, मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना जैसे उपाय HMPV के प्रसार को रोकने में मदद कर सकते हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...