17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'15 दिन में 13 हजार नए वोटर कहां से आए, रद्द हो...

’15 दिन में 13 हजार नए वोटर कहां से आए, रद्द हो प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी’, मुख्य चुनाव आयुक्त से बोले केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. ईसीआई से मुलाकात के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने ईसीआई से प्रवेश वर्मा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और उनके घर पर छापा मारने की अपील की है.

केजरीवाल ने ECI का धन्यवाद करते हुए मीडिया को बताया कि सीएम आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहब, संजय सिंह और मैंने ईसीआई से मुलाकात की. हमारे मोटे-मोटे मुद्दे थे, जिसमें से एक नई दिल्ली विधानसभा के अंदर 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में साढ़े पांच हजार वोट कटने के लिए आ गए हैं. टोटल वोट एक लाख हैं और पांच साढ़े मतलब पांच प्रतिशत वोट 22 दिनों में कटने के लिए आ गए हैं. उसके पहले इतने नहीं आए थे. तो जाहिर तौर पर ये वोट गडबड़ हैं.

उन्होंने कहा कि जब नीचे के इलेक्शन अधिकारियों ने इन वोटों पर कार्रवाई की तो उन लोगों को बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया है. हमारे नाम से फर्जी एप्लिकेशन दिए गए हैं. 89 लोगों ने वोट कटवाने के लिए आवेदन किया, जिसमें से 18 लोगों ने ईसीआई के सामने पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों को साफ बताया कि उन्होंने ये आवेदन नहीं किए हैं. ये एक बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है.

’15 दिन में 13 हजार नए वोट के लिए आवेदन’
उन्होंने कहा कि दूसरा हमने कहा कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए हैं. एक लाख वोटों की विधानसभा है, उसमें 13 हजार नए लोग कहां से आ गए. पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए एप्लिकेशन किए गए हैं. इससे साफ होता है कि ये लोग यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. तो हमने कहा कि लास्ट वक्त पर जो वोटों को बढ़ाया और घटाया जा रहा है. तो 13 हजार वो और साढ़े पांच हजार ये, साढ़े 18 प्रतिशत वोट अगर किसी विधानसभा से इधर से उधर कर दिए जाएंगे तो फिर चुनाव थोड़ी है. फिर तो सिर्फ तमाशा है.

‘प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाए’
केजरीवाल ने आगे कहा कि तीसरी चीज हमने कहा कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में खुले आम नौकरी के नाम पर कैंप लगा रहे हैं. लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. खुले आम पैसे बांटे जा रहे हैं, खुले आम हेल्थ कैंप में चश्मे बांटे जा रहे हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि 15 जनवरी को जॉब कैंप लगाए जाएंगे. ये सभी आयोग के नियम के अनुसार, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए. प्रवेश वर्मा के घर पर छापेमारी की जानी चाहिए, जिससे की पता चल सके की उनके घर में कितना पैसा है.

5 फरवरी को होगा मतदान
आपको बता दें कि 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...