17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने खेला जाट आरक्षण का दांव, बीजेपी...

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने खेला जाट आरक्षण का दांव, बीजेपी ने ऐसे किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बावजूद सियासी पारा गर्म है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। हर रोज अलग-अलग मुद्दों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी रण में उतर रही है। गुरुवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जाट आरक्षण का दांव चलकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की। वहीं बीजेपी ने जाट सैनिक और साहिब सिंह वर्मा के स्मारक का जिक्र छेड़कर आप पर पलटवार किया।

पीएम और गृहमंत्री ने जाटों को धोखा दिया: केजरीवाल
केजरीवाल अब दिल्ली चुनाव में जाट आरक्षण का मुद्दा लेकर सामने आए हैं और इस आरक्षण के नाम पर उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है कि जाट समाज के साथ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 साल से बहुत बड़ा धोखा किया है। दिल्ली सरकार की एक ओबीसी लिस्ट है। इस ओबीसी लिस्ट में जाट समाज का नाम आता है। लेकिन केंद्र सरकार की ओबीसी लिस्ट में दिल्ली का जाट समाज नहीं आता है। तो दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब बच्चे एडमिशन लेने जाते हैं तो उसमें दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता। केंद्र सरकार के किसी भी कॉलेज में या यूनिवर्सिटी में जाते हैं या केंद्र सरकार के किसी भी संस्था जैसे दिल्ली पुलिस या डीडीए में नौकरी लेने जाते हैं तो दिल्ली के जाट समाज को उसमें रिजर्वेशन नहीं मिलता।

‘…लेकिन दिल्ली के जाट को रिजर्वेशन नहीं मिलता’
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बड़ी दिलचस्प बात है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब एडमिशन लेने जाते हैं तो राजस्थान के जाट समाज को रिजर्वेशन मिलता है। लेकिन दिल्ली के जाट को कॉलेज में रिजर्वेशन नहीं मिलता। यह तो हमारे पूरे दिल्ली के जाट समाज के भाइयों और बहनों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जाट समाज के नेताओं को चार बार अपने घर बुला कर आश्वासन दिया, भरोसा दिया, वचन दिया, गारंटी दी कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट के अंदर डाला जाएगा।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल की राजनीतिक जमीन खिसक गई है। पिछले 11 साल में उन्हें यह बिरादरी नहीं दिखीं, चुनाव आते ही उन्हें अब जाट याद आ रहे हैं। दिल्ली देहात के लिए एक भी काम नहीं किया। दिल्ली के जाट नेता पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि बनाने के लिए पत्र तक का जवाब नहीं दिया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल ने देश के सैनिकों की बहादुरी दिखाने वाले जाट समुदाय के लोगों का विरोध किया है। केजरीवाल ने देश के सैनिकों की बहादुरी पर प्रश्न उठाया था। सेना में जाट समुदाय के सबसे ज्यादा लोग है। दिल्ली में पहली बार जाट मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह को बीजेपी ने ही बनाया था। देशद्रोही कहकर देशभक्त जाटों का अपमान केजरीवाल ने किया है।’ बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘वह डूबते के लिए तिनके का सहारा ढूंढ रहे हैं। अब इन पत्रों से कुछ होने वाला नहीं है, जो लोग दिन-रात गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। उन्हें लोग भी समझ चुके हैं। जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं, इसलिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।’

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...