23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर अडानी ग्रुप शुरू करेगा ‘महाप्रसाद सेवा’,...

महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर अडानी ग्रुप शुरू करेगा ‘महाप्रसाद सेवा’, 40 जगह पर चलेगा भंडारा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ सेवा शुरू करेगा। यह सेवा अडानी ग्रुप धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर शुरू करेगा। इस ‘महाप्रसाद सेवा’ के जरिए अडानी ग्रुप महाकुंभ में आए लाखों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया से करोड़ों लोग आएंगे।

इस सेवा कार्य में योगदान के लिए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस्कॉन शासी निकाय आयोग (जीबीसी) के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी से भी मुलाकात की। इसे लेकर अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरंभ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।’
अडानी को मिली गुड न्यूज, अडानी पोर्ट्स दुनिया की टॉप 10 ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रा कंपनियों में शामिल

सेवा को बताया परमात्मा
अडानी ने सेवा को परमात्मा बताया। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ। सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।’

13 जनवरी से शुरू होगा संचालन
महाकुंभ में 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा का संचालन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस्कॉन ने मेला क्षेत्र और उसके बाहर महाप्रसाद बनाने के लिए दो किचन तैयार किए हैं। महाकुंभ में 40 जगह पर महाप्रसाद सेवा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी। इस सेवा में 2500 वालंटियर योगदान देंगे। कुंभ मेले में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए गोल्फ वाली गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच गीता सार की 5 लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

क्या कहा गुरु प्रसाद स्वामी ने?
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी के प्रमुख प्रचारकों में से एक गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा, ‘अडानी ग्रुप हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक शानदार उदाहरण रहा है। हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं। उनका काम हमें समाज को वापस लौटाने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है।’

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...