11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के लॉस एंजिल्स में तीन दिन से बेकाबू जंगल की आग,...

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में तीन दिन से बेकाबू जंगल की आग, सैटेलाइट तस्वीर ने दिखाई तबाही

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका के कैलिफोर्निया में तेज हवाओं के चलते फैली जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स के बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है। लॉस एजिल्स के पेसिफिक पेलिसेड्स में मंगलवार (7 जनवरी) को आग फैली थी। उसके बाद से यह कई इलाकों को चपेट में ले चुकी है। तीन दिन से लगातार आग पर काबू पाए जाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस बीच मैक्सर टेक्नोलॉजीज ने लॉस एंजिल्स आग की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की है। सैटेलाइट तस्वीरों से अंदाजा लगता है कि कैलिफोर्निया में आग से कितना नुकसान हुआ है। 8 जनवरी को ईटन इलाके में आग लगने से पहले अल्टाडेना में मैराथन रोड की एक तस्वीर एक शांत स्थान दिखाती है। वहीं, तस्वीरों में दिखाया गया है कि आग लगने के तुरंत बाद पूरा इलाका धुएं की लपटों से भर गया। लॉस एंजिल्स के चारों ओर हर जगह आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, लॉस एंजिल्स की भयावह जगल की आग की चपेट में आने से पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, हताहतों का स्पष्ट आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों बताया कि हॉलीवुड हिल्स सहित लॉस एंजिल्स में कम से कम पांच इलाकों में आग फैली।

179,000 लोगों को जगह छोड़ने के आदेश
अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र को झुलस गया है और लगभग 179,000 लोगों को जगह छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, 1300 से ज्यादा रिहायशी ढांचे जल गए हैं और 60,000 से ज्यादा इमारतों को जोखिम बताया गया है। हालांकि, नुकसान की अंदाजा इससे कहीं ज्यादा लगाया जा रहा है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने आग से प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”दक्षिणी कैलिफोर्निया के निवासी सतर्क रहें, सभी आवश्यक सावधानियां बरतें और स्थानीय आपातकालीन मार्गदर्शन का पालन करें।”

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...