4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली...

तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती, डॉक्टर बोले…

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, राजन को साइनस संबंधी समस्या है, जिसके लिए डॉक्टरों ने सर्जरी की संभावना जताई है.

बता दें कि छोटा राजन को कई संगीन आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. वह पिछले कुछ समय से तिहाड़ जेल में बंद है. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में छोटा राजन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद राजन को एम्स ले जाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि छोटा राजन साइनस की समस्या से जूझ रहा है. डॉक्टरों ने कहा है कि हो सकता है कि सर्जरी भी करनी पड़े. फिलहाल छोटा राजन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.

छोटा राजन को पहले भी कई स्वास्थ्य समस्याएं रही हैं. यह पहली बार नहीं है, जब अंडरवर्ल्ड डॉन को जेल से बाहर इलाज के लिए ले जाया गया हो. जेल प्रशासन ने कहा है कि छोटा राजन की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक इलाज किया जा रहा है. एम्स में छोटा राजन की सर्जरी कब होगी और यह कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड का बड़ा नाम रहा है. उसे साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया था. तब से वह कई आपराधिक मामलों में सजा काट रहा है

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...