17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के घर तक BJP का पूर्वांचल सम्मान मार्च, कार्यकर्ताओं पर पानी...

केजरीवाल के घर तक BJP का पूर्वांचल सम्मान मार्च, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार, कई हिरासत में

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में पूर्वांचलियों को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाल रही है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. उन पर पानी की बौछार की गई. कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक मार्च निकाल रही है. इस प्रोटेस्ट का नाम पूर्वांचल सम्मान मार्च है. कार्यकर्ता हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की. उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीाडिया से कहा था कि यूपी-बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया था कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोटों के लिए आवेदन दिया गया था. दिल्ली विधानसभा में 1 लाख वोट हैं तो फिर 13 हजार नए लोग कहां से आ गए? उनके इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया था.

केजरीवाल के किस बयान पर भड़की बीजेपी?
बीजेपी के इस प्रदर्शन पर केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी धरना पार्टी बन गई है. मैं अपने घर के बाहर इनके लिए टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर बदल सकते हैं. बीजेपी बहुत ही दोगली पार्टी है. मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं. इसकी शिकायत करने हम चुनाव आयोग गए थे. लेकिन ये मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं. जितने विधायक पूर्वांचल से आम आदमी पार्टी ने बनाए, उतने किसी पार्टी से नहीं बनाए. बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को चुनाव होगा. चुनाव की नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे. दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...