14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबुलावे पर नहीं पहुंचे कौशिक वेकरिया, धनानी का 'अमरेली बंध' का किया...

बुलावे पर नहीं पहुंचे कौशिक वेकरिया, धनानी का ‘अमरेली बंध’ का किया ऐलान, गुजरात ‘लेटर कांड’ घमासान बढ़ा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अमरेली में फर्जी लेटर कांड में मामले में पाटीदार समाज की लड़की के अपमान के मद्दे पर घिरी बीजेपी की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके परेश धनानी ने बीजेपी विधायक कौशिक वेकरिया के चुप्पी नहीं तोड़ने पर कल यानी शनिवार को ‘अमरेली बंध’ का ऐलान कर दिया है। धनानी ने लोगों से दोपहर तक दुकानें और दूसरे प्रतिष्ठानों को बंध रखकर विरोध प्रकट करने की अपील की है। कांग्रेस के नेता परेश धनानी ने अमरेली फर्जी लेटर कांड में लगाए गए आराेपों पर चर्चा के लिए बीजेपी के विधायक और उप दंडक कौशिक वेकरिया से राजकमल चौक पर आकर अपनी बात रखने का आग्रह किया था। कौशिक वेकरिया के 24 घंटे की समय सीमा में अमरेली के राजकमल चौक पर नहीं पहुंचने के बाद धनानी ने बंद का ऐलान किया है।

सीएम से की थी कार्रवाई की मांग
परेश धनानी ने इससे पहले पाटीदार समाज की लड़की को अपमानित करने के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी अल्टीमेटम दिया था। इसमें धनानी ने कहा था कि मुख्यमंत्री पाटीदार समाज की बेटी को अपमानित करने वालों को सजा दें, वरना वह आगे और कदम उठाने को मजबूर होंगे। धनानी ने फर्जी लेटर कांड में गिरफ्तार हुई पायल गोटी को न्याय दिलाने के लिए नारी स्वाभिमान आंदोलन शुरू किया है। इसे उन्होंने कांग्रेस के बैनर की बजाए सामाजिक तौर पर लांच किया है।

पाटीदार एंगल ने बढ़ाई मुश्किल
अमरेली में बीजेपी के मौजूदा तहसील प्रमुख का फर्जी लेटर तैयार किया गया था। इसमें बीजेपी के मौजूदा विधायक कौशिक वेकरिया पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस पत्र के सामने आने के बाद पुलिस ने बीजेपी से जुड़े पूर्व तहसील प्रमुख समेत चार लोगों को अरेस्ट किया था। इसमें उनके ऑफिस में काम करने वाली पाटीदार समाज की बेटी पायल गोटी भी शामिल हैं। आरोप है कि पुलिस ने पायल गोटी के महज टाइपिस्ट होने के बाद भी उसके साथ खूंखार अपराधियों जैसा सलूक किया। पायल को रात में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद उसकी कथित तौर पर सार्वजनिक परेड निकाली गई। इससे पाटीदार समाज की लड़की गरिमा को चोट पहुंची। इस मुद्दे को परेश धनानी और आम आदमी पार्टी राज्य में बीजेपी को घेर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर परेश धनानी ने नारी स्वाभिमान आंदाेलन शुरू कर दिया है।

क्या चाहते हैं परेश धनानी?
धनानी की मांग है कि बीजेपी नेताओं द्वारा तैयार किए लेटर में जो आरोप लगाए गए हैं। उन पर कौशिक वेकरिया खुले में सफाई दें। धनानी की दूसरी मांग है कि पाटीदार समाज की लड़की के साथ गलत बर्ताव करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इस मामले के खूब तूल पकड़ने के बाद भी बीजेपी की तरफ कोई ठोस बयान नहीं दिया गया है। राज्य में यह सब ऐसे वक्त पर हुआ है जब संगठन के चुनाव चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पाटीदार समाज की लड़की के अपमान के आरोपों की जांच के एक एसआईटी का गठन किया है। कौशिक वेकरिया 2022 के चुनावों में जीत कर पहली बार विधायक बने हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...