12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यविदेश में बैठे जालसाजो को बेच दिए वर्चुअल सिम, एयरटेल के 2...

विदेश में बैठे जालसाजो को बेच दिए वर्चुअल सिम, एयरटेल के 2 मैनेजर की करतूत सुन हिल जाएंगे

Published on

गुरुग्राम:

पार्ट टाइम जॉब और निवेश के नाम पर लोगों को को ठगा जा रहा है। विदेश में बैठे जालसाजों की मदद कभी बैंककर्मी कर रहे हैं तो कभी टेलिकॉम कंपनी के कर्मचारी। गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे मामले में कार्रवाई की है। इंडोनेशिया और चीन में बैठे ठगों को वर्चुअल सिम नंबर उपलब्ध कराने के आरोप में एयरटेल के सीनियर मैनेजर और साइट वेरिफिकेशन मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उपलब्ध कराए गए नंबरों से कंपनी को हर महीने 8 से 10 लाख रुपये बिल के रूप में मिलते थे। कार्रवाई साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस और इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) एमएचए ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने ठगी को अंजाम देने में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद किए हैं।

साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। अलग-अलग होटल के रिव्यू डालकर पैसा कमाने की बात कही गई थी। टास्क पूरा करते ही उसके बैंक अकाउंट में 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। उसके सबाद आरोपियों ने टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ा। टास्क देते हुए दो-तीन बार छोटे-छोटे अमाउंट खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उनसे मोटी रकम निवेश के नाम पर लेकर ठगी की गई।

एयरटेल कंपनी के दो कर्मचारियों को काबू
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दिवान के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), एमएचए के साथ गुरुवार को एयरटेल कंपनी के दो कर्मचारियों को काबू किया। आरोपी नीरज वालिया बागपत, उत्तरप्रदेश और हेमंत शर्मा हैं। आरोपी नीरज कंपनी में साइट वेरिफिकेशन का काम करता है। हेमंत सीनियर मैनेजर है।

साइट पर नहीं थी कंपनी
पुलिस की मानें तो आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल किए गए लैंडलाइन नंबर/डीआईडी नंबर ईकमदर्श सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम जारी किए थे। आरोपियों की ओर से बताई गई साइट पर कंपनी नहीं थी। इसके बावजूद टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमों की अवहेलना कर कंपनी के नाम लैंडलाइन नंबर जारी कर दिया गया। इसी नंबर का इस्तेमाल ठगी में किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी एड्रेस पर रजिस्टर्ड कंपनी ईकमदर्श सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशनल मैनेजर के साथ मिलीभगत करके नंबर के अलावा और भी कई नंबर इंडोनेशिया के व्यक्ति को उपलब्ध कराए थे। सामने आ रहा है कि आरोपी अब तक हजारों नंबर फर्जीवाड़ा कर जालसाजों को दे चुके हैं।

जांच में हुआ खुलासा
जांच में कई ऐसे नंबरों का खुलासा हो सकता है, जिन्हें गलत तरीके से जारी किया गया। पुलिस को आरोपियों के वट्सऐप ग्रुप में और भी कंपनियों के लिए नंबर व क्लाउड बेस्ड सर्विस के कनेक्शन जारी करने के साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें लेकर पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...