4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयहुक्का, शराब, खराब व्यवहार... हॉस्टल का नियम तोड़ा तो JNU ने दो...

हुक्का, शराब, खराब व्यवहार… हॉस्टल का नियम तोड़ा तो JNU ने दो छात्रों पर लगा दिया 1.79 लाख का जुर्माना

Published on

नई दिल्ली:

JNU में दो छात्रों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। ये दोनों छात्र हॉस्टल में रहते हैं। इन पर कुल ₹1.79 लाख का जुर्माना लगा है। ये जुर्माना बाहरी लोगों को कमरे में आने देने,शराब पीने और हॉस्टल के नियम तोड़ने के लिए लगाया गया है। छात्रों को 8 जनवरी को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में कहा गया है कि पांच दिनों के अंदर दोनों छात्रों को फाइन भरना होगा।

यूनिवर्सिटी ने दिया कठोर दंड
पहले छात्र पर ₹80,000 का जुर्माना लगाया गया है। उसकी गैरमौजूदगी में उसके कमरे में 12 अज्ञात लोग शराब पीते और हंगामा करते पाए गए थे। नोटिस में लिखा है कि आपकी अनुपस्थिति में आपके कमरे में 12 अज्ञात व्यक्ति शराब का सेवन करते हुए और छात्रावास परिसर में गड़बड़ी पैदा करते हुए पाए गए। यह व्यवहार छात्रावास के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस जुर्माने में ₹60,000 बाहरी लोगों की अनधिकृत एंट्री के लिए, ₹10,000 आक्रामक व्यवहार,आधिकारिक मामलों में दखल और हॉस्टल स्टाफ को डराने के लिए, ₹6,000 इंडक्शन स्टोव और हीटर रखने के लिए, ₹2,000 शराब पीने के लिए और ₹2,000 हुक्का पीने के लिए शामिल हैं।

कमरे को बनाया नशे का अड्डा
दूसरे छात्र पर ₹99,000 का जुर्माना लगा है। उसे 22 दिसंबर और 5 जनवरी को नोटिस भेजा गया था। नोटिस में कहा गया है कि उसने कई बार बाहरी लोगों को अपने कमरे में आने दिया और उनके साथ शराब पी। नोटिस में लिखा है कि उस समय वार्डन कमेटी और सुरक्षाकर्मियों ने आपका कमरा खोलने की कोशिश की,लेकिन आपने दरवाजा नहीं खोला। इस जुर्माने में ₹85,000 दो मौकों पर अनधिकृत व्यक्तियों को कमरे में आने देने के लिए, ₹10,000 आक्रामक और विघटनकारी व्यवहार के लिए, ₹2,000 शराब पीने के लिए और ₹2,000 हुक्का रखने के लिए शामिल हैं। PTI के अनुसार, दोनों छात्रों को जुर्माने की राशि पांच दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। यह घटना JNU में छात्रों के आचरण और हॉस्टल नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े करती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...