4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमर्डर, स्ट्रीट क्राइम, डकैती में मामूली राहत ... दिल्ली पुलिस ने जारी...

मर्डर, स्ट्रीट क्राइम, डकैती में मामूली राहत … दिल्ली पुलिस ने जारी किए क्राइम को लेकर ताजा आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी में क्राइम को लेकर ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024 में सभी तरह के गंभीर अपराधों में कमी आई है। इसके अलावा स्ट्रीट क्राइम में स्नैचिंग के मुकदमे भी पहले से कम दर्ज हुए हैं। 2023 के मुकाबले डकैती मर्डर, लूट, दंगा,फिरौती के लिए किडनैपिंग सहित गंभीर मामले 2024 में कम हुए हैं। हालांकि इनमें कमी मामूली ही है लेकिन दिल्लीवालों के लिए थोड़ी ही सही राहत की बात जरूर है।

दिल्ली में इन क्राइम के नंबर हुए कम
➤डकैती 29
➤मर्डर 504
➤लूट 1510
➤दंगा 33
➤फिरौती के लिए किडनैपिंग 13
➤रेप 2076
➤स्नैचिंग 6493
➤घर में चोरी 29011
➤वाहन चोरी 39976
➤अन्य चोरी 117563
सभी नंबर 2024 में हुए विभन्नि अपराधों के हैं।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

 

दिल्ली क्राइम आंकड़े

2023 के मुकाबले कितने कम हुईं क्राइम की घटनाएं
2024 के क्राइम रिकॉर्ड को अगर 2023 से तुलना करने पर देखें तो मामूली अंतर ही समझ आता है। 2023 में मर्डर के 506, डकैती के 29, लूट के 1654, दंगों के 44, अपहरण के नाम पर फिरौती 13, रेप के 2141, स्नैचिंग के 7886 सहित कई अपराध शामिल हैं। 2024 में मर्डर के 504, डकैती के 29(कोई चेंज नहीं), लूट के 1510, दंगों के 33, अपहरण के नाम पर फिरौती 13, रेप के 2076, स्नैचिंग के 6493 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट ,गैंबलिंग, घरों में चोरी, एक्साइज एक्ट सहित बाकी अपराधों में 2023 की तुलना में बढ़ोतरी और कमी दोनों देखी गई है। इनके नंबर्स 2024 में ज्यादा हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...