17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिप्रवेश वर्मा, पंकज चौधरी ने वोट बनवाने के दिए आवेदन... वोटर लिस्ट...

प्रवेश वर्मा, पंकज चौधरी ने वोट बनवाने के दिए आवेदन… वोटर लिस्ट विवाद के बीच संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद को लेकर आज आम आदमी पार्टी संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय सिंह इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। संजय सिंह ने पूर्व सांसद प्रवेश सिंह वर्मा, पंकज चौधरी, कमलेश पासवान समेत तमाम बड़े नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने पते पर वोट बनवाने की एप्लिकेशन दे रखी है। प्रवेश सिंह पर संजय सिंह ने कहा कि ये सासंद नहीं हैं लेकिन इन्होंने सांसद वाला बंगला कब्जा किया हुआ है।

संजय सिंह ने बताया कितने सांसदों ने दी वोट बनवाने का आवेदन
बीजेपी के बड़े नेताओं पर हलावर करते हुए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं सभी आधार के साथ यह सारे आंकड़े आपके सामने रखे हैं। आप इन आंकड़ों को चेक भी कर सकते हैं। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फेंस में दिल्ली बीजेपी के पू्र्व सांसद प्रवेश वर्मा के बीते कई सालों से सांसद वाला बंगला कब्जाने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद प्रवेश सिंह वर्मा, सांसद कमलेश पासवान, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सासंद सतीश गौतम, जय प्रकाश, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नाम लेकर आरोप लगाया कि इन सबने वोट बनवाने के लिए अपने घर से आवेदन दे रखा है। इनकी संख्या 30, 40 या इससे ऊपर है।

ऐसे चुनाव जीतेंगे मोदी जी…
संजय सिंह ने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप बीजेपी को देश की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं और आप ऐसे चुनाव जीतेंगे। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के इस फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की थी, कुछ पर कार्रवाई भी हुई। संजय सिंह ने लोगों से कहा कि इस तरह से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती आई है और मोदी जी चुनाव जीतते हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि क्या बीजेपी वाले ऐसे चुनावी फ्रॉड कर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि ये सभी एप्लीकेशन पिछले 15 दिन में दिए गए हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रवेश सिंह वर्मा 8 महीने से सांसद के बंगले में रहते है और वहां से वोट के लिए एप्लीकेशन डाली गई है, जिस घर में उन्हें रहने का हक ही नहीं है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...