17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिमैं रमेश बिधूड़ी को बधाई देता हूं... दिल्ली चुनाव में बीजेपी के...

मैं रमेश बिधूड़ी को बधाई देता हूं… दिल्ली चुनाव में बीजेपी के सीएम चेहरे पर केजरीवाल का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा काफी हाई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) एक-दूसरे पर तीखे तीर छोड़ रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सीएम चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में रमेश बिधूड़ी को दिल्ली का सीएम उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं रमेश बिधूड़ी को बधाई देता हूं।’

उन्होंने दावा किया कि सूत्रों के हवाले से उन्हें यह खबर मिली है। इससे पहले दिल्ली की सीएम आतिशी भी ये दावा कर चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की ओर से रमेश बिधूड़ी से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी बताएं कि उन्होंने बतौर सांसद 10 साल में दिल्लीवासियों के लिए क्या-क्या काम किया? उनका दिल्ली के लिए क्या विजन है? वे दिल्ली के लिए और क्या-क्या काम करेंगे। जब उनके नाम का औपचारिक रूप से ऐलान जाए तो एक दिन आप-बीजेपी के सीएम उम्मीदवारों के बीच सावर्जनिक रूप से डिबेट होना चाहिए।

‘गाली देने वाले बिधूड़ी को सीएम चेहरा बनाने जा रही बीजेपी’
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया है कि बीजेपी सबसे ज्यादा गाली देने वाले अपने नेता रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। दिल्ली के लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अगर बीजेपी को वोट दे दिया, तो जनता को गाली देने वाले रमेश बिधूड़ी सीएम बनेंगे। सीएम आतिशी ने कहा था कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार को सुबह ‘गाली गलौज पार्टी’ की सीईसी बैठक में तय हुआ है कि सबसे ज्यादा गाली-गलौज करने वाले रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा और शाम को संसदीय समिति की बैठक इस फैसले पर मुहर लगा देगी। (इनपुट-आईएएनएस)

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...