12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यरातोरात तोड़ दिया संभल की बावड़ी पर बना मकान, बिलखता रहा परिवार,...

रातोरात तोड़ दिया संभल की बावड़ी पर बना मकान, बिलखता रहा परिवार, कहा- जुल्म हो रहा, इतनी ठंड में कहां जाएं

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिला प्रशासन ने 150 साल पुरानी बावड़ी पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को शुक्रवार देर रात हटाना शुरू कर दिया। शनिवार को भी उसे हटाया गया। नोटिस के एक घंटे बाद ही परिवार से मकान खाली करवाया और फिर मजदूरों ने रात में मकान का एक हिस्सा गिरा दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस तैनात रही। दरअसल, 21 दिसंबर 2024 को संपूर्ण समाधान दिवस में यह मामला सामने आया।

चंदौसी में कौशल किशोर ने डीएम डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया से शिकायत कर कहा था कि खाली प्लॉट पर कूड़ा डालकर बावड़ी को पाटा गया है। डीएम की जांच में खुलासा हुआ कि कब्जे वाला स्थल 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का है। उसके बाद इसकी खुदाई शुरू करवाई गई थी। खुदाई में नीचे तीन मंजिला बावड़ी, सुरंग और कुआं मिला था। हालांकि, फिलहाल बावड़ी की खुदाई रोकी गई है। इस बावड़ी के आसपास की जमीन पर लोगों का अतिक्रमण होने के सबूत मिले।

जांच में पाया था कि लक्ष्मण गंज स्थित रानी सुरेंद्र बाला की बावड़ी के पास गुलनाज बी पत्नी युसूफ सैफी का मकान भी कब्जा कर बनाया गया था। गुलनाज को नगर पालिका परिषद चंदौसी ने अवैध मकान को लेकर नोटिस दिया था। शुक्रवार की शाम को छह बजे उसे मकान खाली कराने का नोटिस दिया गया था। उनको 7 दिन का वक्त दिया था लेकिन शुक्रवार शाम 7 बजे ही एसडीएम निधि पटेल के साथ तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर टीम के साथ पहुंचे।

बावड़ी की दीवार के ऊपर बने मकान की दूसरी मंजिल पर लेबर को भेजकर दीवार तुड़वाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद डीएम डॉक्टर राजेंद्र पैसिया भी पहुंचे थे। उनके निर्देश पर देर रात तक तहसील और पालिका प्रशासन की मौजूदगी में तोड़फोड़ का काम किया गया। मकान मालिक यूसुफ का कहना है कि 2017 में पत्नी गुलनाज के नाम से जमीन बैनामा करवा कर मकान बनवाया था। नगर पालिका प्रशासन ने शाम को 6 बजे मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया।

एक घंटे बाद ही बुलडोजर लेकर प्रशासनिक टीम पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबकि प्रशासन का कहना है कि एक नोटिस पहले भी दिया गया था। लेकिन मकान खाली नहीं किया था।अब अतिक्र्मण हटवाया जा रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कड़ाके की ठंड में परिवार सड़क पर बैठा रहा। मकान गिरते देख महिलाएं एक दूसरे से लिपटकर रोती लरही। बोली कि हमारे साथ जुल्म हो रहा। इतनी ठंड में हम कहां जाएंगे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...