12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की ताकत... इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद जाने से किया किनारा तो...

भारत की ताकत… इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद जाने से किया किनारा तो भड़के पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- फिर हुए शर्मिंदा

Published on

इस्लामाबाद

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो अपनी भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान नहीं जाएंगे। राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो का भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद इस्लामाबाद जाने का कार्यक्रम था। पाक सरकार ने इस संबंध नें बयान भी जारी किया था। भारत सरकार ने कथित तौर पर सुबियातों के पाकिस्तान दौरे का विरोध किया। ऐसे में उन्होंने भारत से इस्लामाबाद जाने के बजाय मलेशिया जाने का फैसला लिया है। इस घटनाक्रम पर पाकिस्तान से कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने इसे भारत की ताकत और इस्लामाबाद के लिए शर्मिंदगी का सबब कहा है।

कमर चीमा का कहना है कि भारत ने इंडोनेशिया पर दबाव डालकर सुबियातों का पाकिस्तान दौरा रद्द कराया है। ये भारत की दुनिया में पाकिस्तान को अलगाव में डालने की कोशिश है। इस पर भारत लंबे समय से काम कर रहा है और ये इसी दिशा में उसका नया कदम है। चीमा का कहना है कि इंडोनेशिया के प्रेसीडेंट कोई बहुत मजबूत नेता नहीं हैं और उनको भारत ने आसानी से पाक आने से रोक लिया है।

भारत ने ट्रेड का दिया हवाला
चीमा ने सुबियांतों के पाक ना आने के पीछे भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापारिक संबंधों को माना है। चीमा ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच ट्रेड बहुत बड़े स्तर पर है। ऐसे में इंडोनेशिया सरकार को ट्रेड में नुकसान से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा है। पाकिस्तान से इंडोनेशिया के इस तरह के व्यापारिक रिश्ते नहीं है, जैसे भारत से हैं। ऐसे में सुबियातों ने 40 अरब डॉलर देखे हैं और पाकिस्तान से दोस्ती को तरजीह नहीं दी है।’

कमर चीमा आगे कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था, साल 1991 के उदारीकरण बाद अलग तरह से बढ़ी है। भारत की इकॉनमी में ताकत बढ़ी है तो इसका फायदा वह विदेश नीति में भी उठा रहा है। भारत का एक अरब लोगों का बाजार जब कोई देखता है तो वह उनको नजरअंदाज नहीं कर पाता है। भारत से करोड़ों कमाने की चाह तमाम मुल्कों को वहां देखने पर मजबूर कर रहे हैं।

‘हम बार-बार शर्मिंदा हो रहे हैं’
चीमा कहते हैं कि पाकिस्तान के विदेश ऑफिस मे प्रेस रिलीज जारी कर कह दिया कि प्रोबोवो आ रहे हैं। अब उनके ना आने की खबर आई तो ये हमारे लिए शर्मिंदगी है। इससे पहले इंडिया ने पीओके में क्रिकेट ट्रॉफी ले जाने से पाक को रोक दिया था। भारत का एक मॉडल है कि कैसे भी पाकिस्तान को शर्मसार करो। वह ऐसा बार-बार कर भी रहे हैं।

प्रबोवो का पाकिस्तान ना आना इसलिए भी ज्यादा दुख की बात है क्योंकि इंडोनेशिया दुनिया का बड़ा मुस्लिम देश है और ओआईसी का मेंबर है। भारत ने एक तरह से हमें दिखाया है कि ये है मुस्लिम वर्ल्ड की एकता। नरेंद्र मोदी ने ओआईसी की अकड़ को भी उड़ा दिया है। भारत का हर एक फैसला पाकिस्तान को आईसोलेट करने के लिए है।

पाकिस्तान अब क्या करेगा?
चीमा ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ को सलाह देते हुए कहा है कि हमें अब आगे बढ़ने के रास्ते तलाश करने हैं। हमें अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पर खुद को मजबूत करना होगा। आज दुनिया बाजार देखती है, ऐसे में हमें घर ठीक करने की जरूरत है। पाकिस्तान अगर खुद को मजबूत आर्थित ताकत बनाएगा तो फिर सुबियातों भी आएंगे और दूसरे विश्व नेता भी हमारा हाल लेंगे। आर्थिक के साथ हमें विदेश नीति हमें ठीक करनी होगी। शहबाज शरीफ को भी चाहिए कि वह दुनियाभर में जाकर नेताओं से मिलें।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...