15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिहटा के दिखाओ ढाल बन जाऊंगा... दिल्ली की झुग्गी बस्ती से केजरीवाल...

हटा के दिखाओ ढाल बन जाऊंगा… दिल्ली की झुग्गी बस्ती से केजरीवाल ने दिया अमित शाह और बीजेपी को खुला चैलेंज

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की एक झुग्गी-बस्ती से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल के निशाने पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ बीजेपी भी रही। केजरीवाल ने कहा कि मैं झुग्गी बस्ती वालों के कारण ही राजनीति में आया हूं और इनके हक के लिए लड़ूंगा। दिल्ली के पूर्व सीएम ने भारतीय जनका पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं झुग्गी बस्ती वालों के लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा, देखता हूं इनके घर कैसे तोड़े जाते हैं। केजरीवाल ने इसके साथ ही एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार सभी झुग्गीवालों को वापस बसा देगी, तब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अमित शाह और उनकी सरकार ने पिछले 10 साल में जितनी झुग्गियां हटाईं, उन्हें दोबारा उसी तरह से बसाने का काम करें।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1878334124932346185?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1878334124932346185%7Ctwgr%5Ede300366e4941f003155fda20561f19f97d30e2b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Fdelhi%2Fpolitics%2Farvind-kejriwal-press-conference-in-delhi-slum-areas-challenged-amit-shah-bjp-delhi-elections-2025%2Farticleshow%2F117168541.cms

बीजेपी और अमित शाह पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वक्त बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह ने झुग्गी बस्ती वालों को घर देने का वादा किया है। मेरा कहना है कि आपने दिल्ली में पिछले 10 साल में जितने भी झुग्गीवालों को हटाया या उनके घर उजाड़े, सबके खिलाफ केस वापस ले लें। निचली अदालत, हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मामलों को वापस ले लिया जाए। केजरीवाल ने शाह को चुनौती देते हुए कहा कि केस वापस लेने के बाद कोर्ट में सरकार एक हलफनामा देकर बताए कि हम सभी झुग्गीवालों को उनके घर वापस दिलाएंगे। उन्हें उसी तरह से बसाएंगे जैसे पहले वे सब रहते थे।

तो मैं फिर चुनाव नहीं लड़ूंगा…
केजरीवाल ने इसके साथ कहा कि अगर बीजेपी या अमित शाह ने ऐसा कर दिया तब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अगर नहीं किया तो केजरीवाल चुनाव भी लड़ेगा और इन झुग्गीवालों के साथ खड़ा भी रहेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं तो आम आदमी हूं, झुग्गीवालों के कारण ही मैं राजनीति में आया। मुझे राजनीति से मतलब नहीं है। उन्होंने बीजेपी से कहा कि अगर ये लोग आपको हटाने आएंगे तो मैं ढाल की तरह आपके साथ खड़ा रहूंगा।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...