15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति100 से 1000 रुपये दे सकते हैं चंदा... 40 लाख चाहिए', आतिशी...

100 से 1000 रुपये दे सकते हैं चंदा… 40 लाख चाहिए’, आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मांगी मदद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि हमें चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की जरूरत है. मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है. उनका कहना है कि लोग हमें 100 से लेकर 1000 रुपये तक की मदद कर सकते हैं. जो हमें चुनाव लड़ने में मदद करेगा.

आतिशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को समर्थन किया है, हमें चुनाव लड़ने के लिए चंदा दिया है. लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से हमें चुनाव लड़ने और जीतने में मदद मिली है. दिल्ली के सबसे गरीब लोगों ने हमें 10 से 100 रुपये तक की सबसे छोटी राशि से समर्थन दिया है. हमें पूरे देश से लोगों ने हमें दान दिया है.

केजरीवाल सरकार ने किया लोगों के लिए काम: सीएम
उन्होंने ये भी कहा कि आप की ईमानदार राजनीति सकारात्मक थी कि हमने कॉरपोरेट्स या पूंजीपतियों से पैसा नहीं मांगा. सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार और पार्टियां बड़े दिग्गजों से फंड लेती हैं और फिर उनके लिए काम करती हैं और कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भुगतान करती हैं. केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया, क्योंकि वे हमें लड़ने में मदद करते हैं. अगर हमने दिग्गजों से पैसा लिया होता तो हम मुफ्त पानी, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा नहीं दे पाते.

‘CM के लिए राशि जुटाना बड़ी बात नहीं’
दिल्ली की सीएम ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए भरपूर फंडिंग चाहती हूं. मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है और मैं लोगों से अपील करती हूं कि वह हमें 100 से लेकर 1000 रुपये तक कोई भी राशि दे सकते हैं जो हमें चुनाव लड़ने में मदद करेगी. एक सीएम के लिए इतनी छोटी रकम गलत तरीके से जुटाना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर हम इसे गलत तरीकों से इकट्ठा करेंगे तो इसमें एक दिन भी नहीं लगेगा, लेकिन अगर भ्रष्ट आचरण से पैसा ले लिया जाए तो वही बुनियादी ढांचा ढह जाएगा.

कृपया मेरे क्राउडफंडिंग अभियान में योगदान दें और इस लिंक http://atishi.aamaadmiparty.org को साझा करके इस बात को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने लिखा कि हम सब मिलकर प्रगति और उम्मीद की इस यात्रा को जारी रख सकते हैं।

5 फरवरी को होगी वोटिंग
70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. सत्तारूढ़ AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की और राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

 

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...