12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया में आगजनी की 5 सबसे बड़ी घटनाएं, अमेरिका के कैलिफोर्निया की...

दुनिया में आगजनी की 5 सबसे बड़ी घटनाएं, अमेरिका के कैलिफोर्निया की आग को भूल जाएंगे

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में आग ने तबाही मचाई हुई है। 7 जनवरी के बाद से इस आग से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। आग की भयावहता इतनी ज्यादा है कि अमेरिका जैसा महाशक्तिशाली देश, जो तकनीक के मामले में भी अव्वल है, भी छह दिनों में इसे कंट्रोल नहीं कर सका है। इस आग ने रिहायशी इलाकों को भी नहीं छोड़ा है। इससे अब तक करोड़ों डॉलर की संपत्तियां जलकर राख बन चुकी हैं। अभी तक यह निश्चित नहीं है कि कैलिफोर्निया की आग कब बुझेगी। इस बीच जानें दुनिया में आगजनी की 5 सबसे बड़ी घटनाओं के बारे में, जिन्होंने मानवता पर विनाशकारी प्रभाव डाला।

नोट्रे डेम आगजनी (2019)
फ्रांस के नोट्रे डेम आगजनी के पांच साल बाद भी कोई अपराधी नहीं पाया गया है। इस आग ने प्रतिष्ठित फ्रांसीसी गिरजाघर को तबाह कर दिया और पेरिस के इलाकों को जहरीली धूल और सीसे से दूषित कर दिया। इसे पूरी तरह से बहाल करने में 700 मिलियन यूरो ($767 मिलियन) खर्च होने की उम्मीद है।

ग्रेट मैथेसन आगजनी (1916)
कनाडा की सबसे घातक जंगल की आग बहुत भयानक थी। इस आगजनी में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। आशंका जताई गई थी कि यह आग कनाडा की रेलवे कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए गए डायनामाइट की चिंगारी के कारण लगी थी। लोगों ने विरोध में टेमिस्कैमिंग और उत्तरी ओंटारियो रेलवे की पटरियों पर ताबूत रखकर विरोध प्रदर्शन किए थे।

रैहस्टाग आगजनी (1933)
रैहस्टाग आगजनी नाजियों के लिए इतनी बड़ी वरदान थी कि ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इसे खुद उन्होंने ही शुरू किया था। चांसलर एडॉल्फ हिटलर ने इसे जलाने के लिए कम्युनिस्टों को दोषी ठहराया, सभी विरोधों को कुचलने के लिए एक आपातकालीन कानून का इस्तेमाल किया और पूरी शक्ति का इस्तेमाल किया। हालांकि आग में किसी की मृत्यु नहीं हुई, लेकिन इसने मानव इतिहास के सबसे बड़े संघर्ष द्वितीय विश्व युद्ध के लिए मंच तैयार किया, जिसमें अनुमानत 8 करोड़ लोगों की जान गई थी।

बिग बर्न आगजनी (1910)
अमेरिका के उत्तरी इडाहो और पश्चिमी मोंटाना में लगी “बिग बर्न” आग ने भीषण तबाही मचाई थी। इस आग ने 3,900 किलोमीटर लंबी एक मालगाड़ी को भरने के लिए पर्याप्त लकड़ी को नष्ट कर दिया था। इसी आगजनी के कारण अमेरिका में फेडरल फायर सेफ्टी सिस्टम का निर्माण किया गया।

लंदन आगजनी (1666)
द ग्रेट फायर ऑफ लंदन नाम से इतिहास में दर्ज इस आग ने लंदन में 13000 से ज्यादा लकड़ी के घरों को नष्ट कर दिया था। इस आग में अनगिनत लोगों की मौतें हुई थी। आज का वर्तमान लंदन इसी आग की राख से पैदा हुआ था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...