2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस तरह से आपने पैर पीछे खींचे वह संदेह पैदा करता है......

जिस तरह से आपने पैर पीछे खींचे वह संदेह पैदा करता है… सीएजी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को खूब सुनाया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सीएजी रिपोर्टों पर विचार करने में देरी के लिए दिल्ली सरकार की आलोचना की। कोर्ट नेकहा, “जिस तरह से आपने देरी की है, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है। अदालत ने आगे जोर दिया कि आपको तुरंत रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को भेजनी चाहिए थी और सदन में चर्चा शुरू करनी चाहिए थी। जस्टिस सचिन दत्ता की पीठ ने सीएजी रिपोर्टों से निपटने के दिल्ली सरकार के तरीके पर सवाल उठाया।

‘आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा करता है’
कोर्ट ने कहा कि समयसीमा स्पष्ट है; आपने सत्र को होने से रोकने के लिए अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। कोर्ट ने कहा आगे कहा कि एलजी को रिपोर्ट भेजने में देरी और मामले को संभालने का आपका तरीका आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा करता है। अदालत ने कहा कि दिल्ली सरकार को स्पीकर को रिपोर्ट भेजने में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। जवाब में, दिल्ली सरकार ने सवाल किया कि चुनाव नजदीक आने पर सत्र कैसे आयोजित किया जा सकता है।

बीजेपी विधायकों ने दाखिल की याचिका
मामले की पिछली सुनवाई के दिन दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में शहर प्रशासन पर सीएजी रिपोर्ट पेश करने से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि इसका कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है। विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश करने के मुद्दे पर सात भाजपा विधायकों की याचिका के जवाब में यह दलील दी गई।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायकों की याचिका पर दिल्ली सरकार, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य प्रतिवादियों से जवाब मांगा था। याचिका में 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई थी। दिल्ली सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि सभी 14 रिपोर्टें अध्यक्ष को भेज दी गई हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this