15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'...फिर केजरीवाल नू चुन लो' नाम से AAP ने लॉन्च किया कैंपेन...

‘…फिर केजरीवाल नू चुन लो’ नाम से AAP ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग, पूर्व CM को फिर से चुनने की अपील

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को लोहड़ी के अवसर पर ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’ नाम से एक कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया. इस गाने में दिल्लीवासियों से आगामी विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को फिर से चुनने की अपील की गई है. पार्टी ने एक बयान में कहा, 1.33 मिनट के पंजाबी गीत में ‘इस वारी सुन लो, फिर केजरीवाल नू चुन लो’ लाइन है, जिसमें मतदाताओं से जन कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और उनके वादों को पूरा करने के लिए केजरीवाल को फिर से चुनने का आग्रह किया गया है. लोहड़ी का त्योहार पंजाब और दिल्ली में धूम-धाम से मनाया जाता है.

गाने में सरकार के कामकाज का जिक्र
एक्स पर शेयर किए गए इस गाने को आप समर्थकों ने खूब शेयर किया है. इस गाने के जरिए दिल्ली में केजरीवाल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है. आप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह केजरीवाल सरकार की प्रमुख पहलों जैसे कि मुफ्त बिजली, पानी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के बारे में है.

गाने में शामिल है AAP के घोषणापत्र की बातें
इस गीत में AAP के घोषणापत्र के तहत नई गारंटियों की रूपरेखा भी दी गई है. इसमें महिला सम्मान योजना शामिल है, जिसके तहत प्रत्येक महिला को सीधे उनके बैंक खातों में 2,100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है और संजीवनी योजना, जिसका उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी मेडिकल खर्चों को कवर करना है. गौरतलब है कि दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...