20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालएमपी में भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान:* भोपाल नगर में रविन्द्र यती,...

एमपी में भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान:* भोपाल नगर में रविन्द्र यती, देवास में राय सिंह और अशोकनगर में आलोक तिवारी को कमान

Published on

भोपाल

उज्जैन और विदिशा के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा ने करीब 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा ने आज भोपाल, गुना, देवास, अशोकनगर, नीमच समेत कई जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। भोपाल नगर के नए जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति बनाए गए हैं। भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी तीरथ सिंह मीणा को सौंपी गई है। गुना की कमान धर्मेन्द्र सिकरवार संभालेंगे।

वहीं, आलोक तिवारी को अशोकनगर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देवास की जिम्मेदारी रायसिंह सेंधव को मिली है। पन्ना में ब्रिजेन्द्र मिश्रा, खंडवा में राजपाल सिंह तोमर, बुरहानपुर में मनोज माने, शिवपुरी में जसमंत जाटव, मैहर में कमलेश सुहाने और हरदा में राजेश वर्मा को पद सौंपा गया है।

राजेश धाकड़ उज्जैन ग्रामीण के जिला अध्यक्ष बनाये गए हैं। राजकुमार पटेल जबलपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। राजेंद्र मिश्रा को मऊगंज की जिम्मेदारी मिली है। इसे लेकर जिला चुनाव अधिकारी आशीष अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। भाजपा ने अब तक कुल 23 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। बता दें कि कल उज्जैन और विदिशा में सबसे पहले अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

कल शुरू हुआ था नियुक्तियों का सिलसिला
गौरतलब है कि भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन से शुरू हुआ था। सीएम के करीबी बताए जाने वाले संजय अग्रवाल को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, इसके कुछ देर बाद ही विदिशा से महाराज सिंह दांगी (Maharaj Singh Dangi) की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया था।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...