11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यपहली बीबी के घर पर पति के सामने पहुंच गई दूसरी पत्नी,...

पहली बीबी के घर पर पति के सामने पहुंच गई दूसरी पत्नी, बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पहली पत्नी से मिलने गए पति के समाने दूसरी पत्नी आ गई। दोनों को सामने देखते ही पति छत से कूद गया। गंभीर रूप से घायल पति को लोगों ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इस बीच अस्पताल परिसर में दोनों पत्नियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दो पत्नियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के अभय नगर निवासी सोमवार सुबह एक प्रेमी पति चोरी छिपे अपनी पत्नी से मिलने गया था। वहीं पीछे से उसकी दूसरी पत्नी पहुंच गई। पहली पत्नी के घर में दूसरी पत्नी को देखकर उसके होश उड़ गए। घबराए पति ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी पति को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद में अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में दोनों पत्नियों का आमना-समाना हो गया।

दो शादियों का हुआ खुलासा
इस बीच दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। करीब एक घंटे चले हंगामे पर अस्पताल में मौजूद तीमारदारों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने दोनों बीवियों को एक-दूसरे से छुड़वाया। पता चला कि युवक ने दो शादियां कर रखी है और दोनों को अलग-अलग कॉलोनी में रखा है।

सोमवार को पहली पत्नी ने अपने पति को दूसरी पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और फिर मामला समाने आया। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। वहीं दो बीवियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this