18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यमेहंदीपुर बालाजी की धर्मशाला का कमरा नंबर 119 बना मिस्ट्री, 4 डेड...

मेहंदीपुर बालाजी की धर्मशाला का कमरा नंबर 119 बना मिस्ट्री, 4 डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

Published on

दौसा

मेहंदीपुर बालाजी के रामकृष्ण धर्मशाला में एक कमरे में चार लोगों के शव मिले हैं। यह घटना 12 जनवरी को हुई। दो शव बिस्तर पर और दो जमीन पर थे। पुलिस को शक है कि यह सामूहिक आत्महत्या या ज़हरीली खाने की चीज खाने से मौत का मामला हो सकता है। FSL टीम जांच कर रही है। कमरा उत्तराखंड के देहरादून निवासी नितिन कुमार के नाम से बुक कराया गया था। उसने आधार कार्ड से अपनी पहचान दी थी। कमरे में दो महिलाएं और दो पुरुष ठहरे थे।

धर्मशाला का कमरा नंबर 119 में क्या हुआ?
राजस्थान के दौसा जिले के पास मेहंदीपुर बालाजी के रामकृष्ण धर्मशाला में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। धर्मशाला के एक कमरे में चार लोगों के शव मिले हैं। यह घटना 12 जनवरी की है। धर्मशाला कर्मचारी बाबूलाल योगी जब कमरा नंबर 119 की सफाई करने गए, तो उन्होंने यह भयानक दृश्य देखा। दो शव बिस्तर पर थे, जबकि दो जमीन पर पड़े थे। इससे पूरे मेहंदीपुर बालाजी में हड़कंप मच गया।

जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा मौत का असली कारण
टोडाभीम थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा और चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने FSL टीम को भी बुलाया। करौली SP बृजेश ज्योति उपाध्याय खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। एक और संभावना है कि चारों ने कोई ज़हरीली खाने की चीज़ खाई होगी, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई पुख्ता कारण नहीं बताया है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

नितिन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने कराया था कमरा बुक
यह धर्मशाला करौली ज़िले में आती है। 12 जनवरी को नितिन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने यहां कमरा बुक कराया था। उसने अपना आधार कार्ड दिया था, जिस पर उसका पता बांकाखाला, रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड लिखा था। उसके साथ दो महिलाएं और एक अन्य पुरुष भी थे। चारों को उसी दिन अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था। लेकिन, शाम को जब धर्मशाला कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में गया, तो उसे चारों के शव मिले।

उपाध्याय फैमिली के रूप में हुई पहचान
रूम नंबर 119 में मिले 4 शवों की शिनाख्त हो चुकी है, सभी मृतक रायपुर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के लोग हैं। मृतकों में सुरेंद्र कुमार पुत्र ताराचंद उपाध्याय, सुरेंद्र की पत्नी कमलेश, बेटा नितिन कुमार और बेटी नीलम शामिल है। यह घटना मेहंदीपुर बालाजी में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन, सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...