13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेल में कोरियाई राष्ट्रपति को 9 बजे सोना होगा, खाने में मिलेगा...

जेल में कोरियाई राष्ट्रपति को 9 बजे सोना होगा, खाने में मिलेगा स्प्राउट सूप और बीफ

Published on

सियोल:

दक्षिण कोरिया में अधिकारियों ने महाभियोग लगाए राष्ट्रपति यून सुक योल को कथित विद्रोह की जांच के तहत बुधवार को गिरफ्तार लिया गया। सोमवार सुबह 1000 पुलिसकर्मियों के साथ जांच अधिकारी राष्ट्रपति आवास में घुसे थे। वह देश के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें देश में अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के कारण गिरफ्ता किया गया है। वहीं, यून के वकीलों ने कहा है कि राष्ट्रपति ने जांच में सहगोग के लिए गिरफ्तारी दी है। अब अधिकारी यून से पूछताछ करेंगे। इस दौरान यून को सियोल हिरासत केंद्र (डिटेंशन सेंटर) में एक एकांत कोठरी में रखा जाएगा। आइए जानते हैं सियोल डिटेंशन सेंटर में यून को क्या सुविधाएं मिलेंगी।

सीआईओ करेगी यून से पूछताछ
यून को भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (CIO) के ऑफिस ले जाया गया है, जो 3 दिसम्बर को मार्शल लॉ घोषित करने में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। सीआईओ एक सरकारी स्वतंत्र एजेंसी है, जिसकी स्थापना 2021 में की गई थी। इसे राष्ट्रपति और उनके परिवार के सदस्यों समेत उच्च पदस्थ अधिकारियों की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, इसके पास राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाने का अधिकार नहीं है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे मामलों को अभियोजकों के कार्यालय को भेजना होगा।

सीआईओ का ऑफिस राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास के पास है। सुबह राष्ट्रपति के काफिले के साथ सीआईओ की टीम 10 मिनट की ड्राइव के बाद पहुंची थी। यून से पूछताछ के दौरान विवाद को रोकने के लिए इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, यून से पूछताछ के लिए एक नया रेस्ट एरिया भी बनाया गया है, जिसमें उनके लिए एक सोफा रखा है।

एकांत सेल में रहेंगे यून
अधिकारियों के पास यून से पूछताछ के लिए 48 घंटे हैं। उसके बाद उन्हें या तो 20 दिनों तक हिरासत में रखने के लिए वारंट लेना होगा या फिर रिहा करना होगा। अगर हिरासत में लिया जाता है तो यून को सियोल डिटेंशन सेंटर में रखा जा सकता है। सियोल डिटेंशन सेंटर राजधानी से 22 किलोमीटर दक्षिण में उइवांग में स्थित है। डिटेंशन सेंटर में 6.56 वर्ग मीटर के सिंगल सेल हैं, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति होने के चलते यून को संभवतः बड़ा और बेहतर एकांत सेल सौंपा जा सकता है।

डिटेंशन सेंटर में आने पर यून की पहचान की जांच की जाएगी और मेडिकल परीक्षण होगा। अन्य प्री-ट्रायल बंदियों की तरह उन्हें एक सख्त शेड्यूल का पालन करना होगा, जिसमें सुबह 6.30 बजे उठना और रात 9 बजे सोने के लिए लाइट बंद करना शामिल है।

भोजन का खर्च
कोरिया सुधार सेवा देश की जेलों और हिरासत केंद्रों की देखरेख करती है। इसके अनुसार, एक कैदी के ऊपर भोजन के लिए प्रतिदिन लगभग 1600 वॉन (1.09 डॉलर) खर्च किया जाता है। इसमें कैदियों को कुल 2500 कैलोरी का भोजन दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को सियोल डिटेंशन सेंटर के डिनर मेन्यू में बीन स्प्राउट सूप, भुना हुआ बीफ, किमची, काली मिर्च और रैप सॉस शामिल थे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...