15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यनरेश मीणा को हाईकोर्ट से फिर लगा झटका, जानें टोंक समरावता केस...

नरेश मीणा को हाईकोर्ट से फिर लगा झटका, जानें टोंक समरावता केस की सुनवाई में क्या हुआ

Published on

जयपुर

विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली उनियारा सीट से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। समरावता में हुई हिंसा के मामले में नरेश मीणा पिछले तीन महीने से जेल में बंद है। नरेश मीणा की ओर से पेश की गई जमानत याचिका पर बुधवार 15 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने जमानत नहीं दी। कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है। अगले सप्ताह फिर से इस मामले की सुनवाई होगी।

जमानत स्वीकार होती को भी जेल से बाहर नहीं आ पाते
समरावता हिंसा मामले में अगर नरेश मीणा को जमानत मिल भी जाती तो भी नरेश मीणा जेल से बाहर नहीं आ पाते। चूंकि उनके खिलाफ एक और प्रकरण भी दर्ज है जिसमें वे जेल में बंद हैं। 13 नवंबर को उपचुनाव के मतदान के दौरान नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। उस मामले में भी उनकी जमानत नहीं हो सकी है। इस थप्पड़ कांड के अगले दिन 14 नवंबर पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद समरावता में हिंसा हुई थी। हिंसा और उपद्रव के इस केस में भी पुलिस ने नरेश को मुख्य आरोपी माना है। ऐसे में जब तक दोनों मामलों में जमानत नहीं मिल जाती। तब तक नरेश जेल से बाहर नहीं आ सकते।

थप्पड़ कांड के मामले की कल है सुनवाई
जिस तरह से आज बुधवार 15 जनवरी को समरावता हिंसा के मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। उसी तरह कल गुरुवार 16 जनवरी को आरएएस अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले पर भी सुनवाई होनी है। अब देखना यह है कि इस प्रकरण में हाईकोर्ट क्या फैसला सुनाया जाता है। अगर थप्पड़ कांड में जमानत स्वीकार हो भी जाएगी। तो भी नरेश मीणा जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि समरावता में हुई हिंसा के मामले में भी पुलिस ने उन्हें दोषी माना है। उस प्रकरण की सुनवाई अगले सप्ताह होनी है।

नरेश के वकील ने लगाया साजिश का आरोप
नरेश मीणा के वकील एडवोकेट फतेहराम मीणा का कहना है कि पुलिस साजिश के तहत नरेश को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती। अलग अलग तरह के पैंतरे खेलकर उसे जेल में रखने की साजिश रची जा रही है। फतेहराम मीणा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से नरेश मीणा के खिलाफ नगर फोर्ट थाने में चार एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर एसडीएम अमित चौधरी की ओर से दर्ज करवाई गई है जिसमें आरोप है कि नरेश मीणा ने ईवीएम से छेड़छाड़ और उनके साथ मारपीट की। दूसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें नरेश पर हिंसा और आगजनी का आरोप है। इन दोनों ही मामलों में नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है। तीसरी एफआईआर हाईवे जाम करने के मामले को लेकर दर्ज की जिसमें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। एक चौथा मामला भी है जिसमें भी गिरफ्तारी नहीं की। फतेहराम मीणा का कहना है कि पुलिस चाहती है कि अगर दो मामलों में नरेश को जमानत मिल जाती है तो उसे तीसरे मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इसी तरह चौथे मामले को भी जानबूझकर लंबित रखा गया है ताकि तीसरे मामले में जमानत होने पर चौथे मामले में गिरफ्तारी का षड़यंत्र है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...