22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्य21 जनवरी को जाम हो सकती है राजधानी, शंभू बॉर्डर से फिर...

21 जनवरी को जाम हो सकती है राजधानी, शंभू बॉर्डर से फिर दिल्ली मार्च की कोशिश करेंगे किसान

Published on

नई दिल्ली:

101 किसानों का एक गुट 21 जनवरी को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार को ऐलान किया है। किसान सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाएंगे। इससे पहले 101 किसानों के जत्थे ने पिछले साल 6 दिसंबर, 8 दिसंबर और 14 दिसंबर को शंभू सीमा से पैदल दिल्ली की ओर जाने के तीन प्रयास किए थे। उन्हें हरियाणा में सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई थी।

प्रदर्शनकारी किसानों के दिल्ली मार्च के ऐलान से एक दिन पहले, 111 किसानों के एक समूह ने बुधवार को अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए खनौरी के पास सीमा के हरियाणा की ओर आमरण अनशन शुरू किया। डल्लेवाल के आमरण अनशन का बृहस्पतिवार को 52वां दिन है। पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए किसान मजदूर मोर्चा के नेता पंधेर ने पिछले 11 महीनों से शंभू और खनौरी में डेरा डाले किसानों की मांगें नहीं मानने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

पंधेर ने कहा, ‘दोनों मंचों (एसकेएम-गैर राजनीतिक, केएमएम) ने आज फैसला किया कि 101 किसानों का जत्था 21 जनवरी को शंभू सीमा से दिल्ली के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है और हमें भी लगता है कि सरकार किसी भी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। आंदोलन को तेज करने का फैसला दोनों मंचों ने लिया है।’ कल 15 जनवरी को 111 किसानों के एक समूह ने अपने नेता डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए आमरण अनशन शुरू किया और कसम खाई कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

नया ‘जत्था’ हरियाणा की सीमा पर आमरण अनशन पर बैठा है। डल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब की तरफ खनौरी सीमा पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हरियाणा पुलिस ने सीमा के अपने हिस्से पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसने पहले ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। प्रदर्शनकारी किसानों ने डल्लेवाल के ‘बिगड़ते’ स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है।उनका कहना है कि लंबे समय तक उपवास के कारण उनके ‘कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं।’

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डल्लेवाल
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें अपनी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...