22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यबिहार: PK ने नीतीश के मेंटल हेल्थ से जुड़ा पूछा सवाल तो...

बिहार: PK ने नीतीश के मेंटल हेल्थ से जुड़ा पूछा सवाल तो JDU ने जनेऊ तक पहुंचाई बात, जानें

Published on

पटना/गोपालगंज:

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर जदयू ने तीखा पलटवार किया है। जदयू ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणी से बचें, नहीं तो राजनीति का सारा काला चिट्ठा खोला जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मीडिया के सामने गंगा स्नान करते हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार जनेऊ भी नहीं पहनते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्हीं के बताए रास्ते का विरोध भी करते हैं।

नीतीश पर निजी टिप्पणी से बचें- जेडीयू
नीरज कुमार ने दावा करते हुए कहा कि वे (प्रशांत किशोर) बेहद परेशान हैं। परेशान किशोर जल्द प्रवासी किशोर बन जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की निजी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने उन्हें अपने घर पर रखा, उनके खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग सहन नहीं होगा। मुख्यमंत्री नीतीश को ग्लोबल लीडर तक कहा जाता है।उन्होंने प्रशांत किशोर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे निजी टिप्पणी करेंगे, तो प्रशांत किशोर का भी राजनीति में सारा काला चिट्ठा सामने लाया जाएगा।

नीतीश को लेकर पीके ने क्या कहा था?
इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं ये मांग करता हूं कि सरकार आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी करे कि क्या बिहार की व्यवस्था चलाने में नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ हैं? शायद आज नीतीश कुमार की स्थिति ऐसी है कि वे कोई भी निर्णय खुद नहीं ले रहे।उन्होंने कहा कि सरकार एक मेडिकल पैनल बनाए और प्रदेश के मुखिया की जांच हो। 13 करोड़ की आबादी यह जानना चाहती है। अगले 10 महीने तक बिहार को कौन चलाएगा, चुनाव तक ये जानकारी मिलनी चाहिए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this