22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसिडको अध्यक्ष पद से शिंदे के करीबी संजय शिरसाट की विदाई, नगर...

सिडको अध्यक्ष पद से शिंदे के करीबी संजय शिरसाट की विदाई, नगर विकास विभाग ने जारी किया आदेश

Published on

मुंबई:

कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद संजय शिरसाट को सिडको (महाराष्ट्र शहर और औद्योगिक विकास महामंडल) के अध्यक्ष पद हटा से दिया गया है। गुरुवार को इस संबंध में राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि शिरसाट को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ऐसे में उन्हें सौंपा गया सिडको अध्यक्ष का पदभार समाप्त किया जा रहा है। शिरसाट को पिछले साल सितंबर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिडको का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शिरसाट को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है।

सिडको निदेशक मंडल की बैठक
दरअसल, शिरसाट ने गत दिनों सिडको निदेशक मंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने कुछ निर्णय लिए। बैठक में उन्होंने कहा था कि घर खरीदने के लिए कठिन शर्तों में ढील दी जाएगी। इसमें एक मकान होने पर दूसरा मकान खरीदने की शर्त को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शहरी विकास विभाग को शिरसाट को पद से हटाने का निर्देश दिया।

इस्तीफा क्यों जरूरी?
सरकारी नियम और निर्देशों के अनुसार मंत्री स्तर के व्यक्ति को महामंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना अपेक्षित है, हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने के एक महीने बाद भी संजय शिरसाट ने सिडको के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया। चूंकि सिडको अध्यक्ष का पद लाभ का पद है, इसलिए मंत्री बनने पर उनके इस्तीफा देने की उम्मीद थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this