24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसंजीव बालियान की सुरक्षा को लेकर बीजेपी विधायक के निशाने पर अपनी...

संजीव बालियान की सुरक्षा को लेकर बीजेपी विधायक के निशाने पर अपनी सरकार, गृह विभाग को लिखा पत्र

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी के नेता और गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा हटाने को लेकर गृह विभाग को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि संजीव बालियान ने आवाज उठाई तो उनकी सुरक्षा हटा ली गई. उन्होंने पत्र में कहा है कि ये एक साजिश का हिस्सा है और उनकी सुरक्षा फिर वापस मिलनी चाहिए.

नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि संजीव बालियान का केवल उत्तर प्रदेश में प्रभाव नहीं है, बल्कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भी उनको बड़ा जन समर्थन हासिल है. उन्होने कहा कि संजीव बालियान की सुरक्षा को हटाना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान है.

‘यूपी में पार्टी को खत्म करने की हो रही साजिश’
नंदकिशोर गुर्जर ने सरकार से बालियान की सुरक्षा बहाल करने की मांग की और कहा कि सुरक्षा वापस मिलने पर उनका सम्मान लौट जाएगा. नंदकिशोर गुर्जर ने इसे एक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि ये यूपी में भाजपा को समाप्त करने की कोशिश है, जो गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर और लखनऊ तक चल रही है.

सुरक्षा वापस के लिए मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
बता दें कि अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने पर संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी थी. उन्होंने सीएम योगी को लिखा, “मुजफ्फरनगर पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से मेरी समस्त सुरक्षा वापस ले ली गई है. आप जानते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी मुझपर जानलेवा हमला हुआ था.

अगर भविष्य में मुझ पर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के अधिकारियों की होगी. मुझे अपनी चिंता नहीं है. मेरी सुरक्षा पश्चिमी यूपी की जनता के हाथ में है, लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ पुलिस का ये व्यवहार है तो बीजेपी के आम कार्यकर्ता के क्या हालात होंगे.”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this