24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपिस्टल, सफारी, सोना-चांदी... मिल्कीपुर में BJP और सपा कैंडिडेट्स के पास कितना...

पिस्टल, सफारी, सोना-चांदी… मिल्कीपुर में BJP और सपा कैंडिडेट्स के पास कितना पैसा है? प्रॉपर्टी डिटेल जानिए

Published on

मिल्कीपुर/अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी (SP) की तरफ से अजीत प्रसाद मैदान में हैं। दोनों ही मुख्य दलों के उम्मीदवारों ने दम झोंक दिया है। मैदान में उतरे इन कैंडिडेट्स के पास कितनी संपत्ति है? दोनों कितने अमीर हैं? इसके बारे में भी जान लेते हैं।

भाजपा के चंद्रभान और सपा के अजीत ने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का ब्यौरा दिया है। सपा की तरफ से प्रत्याशी और सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के नामांकन शपथ पत्र के अनुसार 2 करोड़ 8 लाख रुपए के मालिक हैं। इसमें से एक करोड़ 57 लाख की खुद से अर्जित संपत्ति, जबकि 51 लाख 35 हजार रुपए विरासत की प्रॉपर्टी शामिल हैं।

अजीत के पास सोहावल तहसील के कई गांव में जमीन भी है। उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। कोतवाली नगर में अपहरण, मारपीट और रौनाही थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। शपथ पत्र के अनुसार अजीत प्रसाद की पत्नी प्रियदर्शनी गृहिणी होने के साथ ही व्यापार भी करती हैं। उनके पास 7 लाख 65 हजार की चल संपत्ति भी है।

वहीं भाजपा के चंद्रभान पासवान के पास कुल 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 31 लाख 15 हजार की चल संपत्ति भी है। उनकी पत्नी कंचन के पास 82 लाख 30 हजार 470 रुपये की चल संपत्ति है, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वित्त वर्ष 2024-25 में चंद्रभानु की वार्षिक आय 6,53,150 रुपये और नकद 80 हजार रुपये हैं। बैंक में चंद्रभानु के खाते में 1,14,225 जमा है।

बीजेपी कैंडिडेट चंद्रभानु के पास एक सफारी गाड़ी और एक ट्रैक्टर भी है। वहीं जूलरी में 1,60 हजार कीमत की 20 ग्राम की सोने की जंजीर और 80 हजार रुपये की 10 ग्राम की सोने की अंगूठी है। चंद्रभानु के पास एक रायफल और एक पिस्टल है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी एक रायफल है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this