24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य8500 करोड़ के प्रोजेक्ट अटकाने का आरोप, जानें क्यों पहुंचा CM के...

8500 करोड़ के प्रोजेक्ट अटकाने का आरोप, जानें क्यों पहुंचा CM के पास MLA रविंद्र भाटी का शिकायती पत्र

Published on

जयपुर

पश्चिमी राजस्थान से निकले एक युवा नेता ने जनता की आवाज बनकर देशभर में अपनी पहचान बना ली है। नाम है रविंद्र सिंह भाटी जो शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। भाटी पिछले कई दिनों से ओरण और गोचर भूमि बचाओ आंदोलन चला रहे हैं। अब सोलर एनर्जी लगाने वाली कंपनियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिकायत कर डाली है। नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ने सीएम भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और पुलिस के मुखिया यूआर साहू को शिकायत पत्र भेजा है। आरोप लगाया गया है कि स्थानीय विधायक राज्य सरकार की परियोजनाओं में अड़ंगा लगा रहे हैं।

8500 करोड़ के प्रोजेक्ट अटकाने का आरोप
नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन की ओर से की गई शिकायत में आरोप है कि स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। उनकी ओर से स्थानीय लोगों को लगातार भड़काया जा रहा है। ऐसे में परियोजना को मूर्त रूप देने में देरी हो रही है। फेडरेशन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि विधायक भाटी की वजह से 8500 करोड़ रुपए की परियोजना अटकी पड़ी है। कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे में कार्य प्रभावित हो रहा है। फेडरेशन की ओर से यह भी कहा गया है कि भाटी के दखल के कारण 2 हजार मेगावाट तक की परियोजनाएं पिछले 6 महीने से अटकी पड़ी है। ऐसा ही रवैया रहा तो निवेशकों को राजस्थान के बजाय दूसरे राज्यों में निवेश करने को मजबूर होना पड़ेगा।

किसानों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा – भाटी
उधर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का कहना है कि वे ओरण और गोचर भूमि बचाने का आंदोलन चला रहे हैं। साथ ही किसानों की वाजिब मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी कंपनी वालों से डरने वाले नहीं हैं। किसानों के हक की लड़ाई वे ताउम्र लड़ते रहेंगे। भाटी ने कहा कि उन्होंने किसी भी परियोजनाओं में अड़चन नहीं डाली है। किसानों की वाजिब मांगे उठाना उनका कर्तव्य है। वे किसी के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this