24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ... भंडारे पर फोकस, जमकर पेट-पूजा कर रहे स्टूडेंट, WhatsApp ग्रुप...

महाकुंभ… भंडारे पर फोकस, जमकर पेट-पूजा कर रहे स्टूडेंट, WhatsApp ग्रुप से मिलती है गुलाबजामुन की लोकेशन

Published on

प्रयागराज

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन से स्थानीय लोगों को भारी भीड़ की वजह से कुछ परेशानी हो रही है तो वहीं कुछ फायदा भी मिल रहा है। ऐसा ही फायदा उठाने वालों में स्टूडेंट्स की संख्या काफी ज्यादा है, जिनके खाने-पीने का बढ़िया इंतजाम हो गया है। दरअसल प्रयागराज में बड़ी संख्या में पढ़ाई करने वाले छात्र रहते हैं जो यहां लग रहे भंडारों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

द लल्लनटॉप चैनल ने ऐसे की कुछ छात्रों के साथ बात की। वीडियो में मौजूद छात्र बताते हैं कि इन लोगों ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया हुआ है, जहां लड़के भंडारे से जुड़ी जानकारी अपडेट करते हैं। ग्रुप में करीब हजार लोग जुड़े हुए हैं। इन्हें सब खबर रहती है कि महाकुंभ में किधर बढ़िया भंडारा चल रहा है और किधर गुलाबजामुन वगैरह का इंतजाम है।

एक छात्र वीडियो में बताता है कि हम लोगों का 26 फरवरी तक का शेड्यूल पूरा फिक्स है। सुबह 10 बजे लाइब्रेरी से निकलेंगे तो भंडारा खाएंगे। फिर शाम 5 बजे निकलेंगे और भंडारा खाएंगे। ना बर्तन धुलना है और ना सब्जी खरीदना है। जितना टाइम बनाने-खाने में लग जाता है, उतने में आएंगे और भरपेट खाकर चले जाएंगे फिर लाइब्रेरी। भंडारे पर जिंदगी चालू और भंडारे पर खत्म होगा।

यह पूछे जाने पर कि कहां भंडारा है, जवाब आता है कि गुरु कार्तिक जी महाराज आश्रम में बढ़िया भंडारा मिल रहा है। लंबी लाइन लगती है। और सेक्टर नंबर 19 में गुलाब-जामुन भी बढ़िया मिलता है। भोजन के बाद मीठा जरूरी होता है। इतने में एक दूसरा छात्र बोलता है कि सेक्टर 7 में भी बढ़िया मिलता है। वहीं छात्रों ने बताया कि वॉट्सऐप पर ग्रुप भी बना लिया गया है, जिसमें एक हजार से अधिक सदस्य हैं।

इनमें अधिकतर छात्र सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। प्रयागराज, अमेठी, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आकर रह रहे छात्र शामिल हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ 13 जनवरी से आयोजित हो चुका है, जो कि 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पवित्र स्नान के लिए लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग आ रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this