22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराहुल-प्रियंका गांधी लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी! सेवादल और कांग्रेस वर्कर्स ने संगम...

राहुल-प्रियंका गांधी लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी! सेवादल और कांग्रेस वर्कर्स ने संगम किनारे गाड़ दिया तंबू

Published on

प्रयागराज/लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अभी तक करोड़ों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं। अब यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी पहुंचकर डुबकी लगा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष स्तर के नेता महाकुंभ में पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगा सकते हैं। इसको लेकर यूपी कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ आगामी 26 फरवरी तक चलेगा। देश और दुन‍िया के कोने-कोने से लोग आस्‍था की डुबकी लगाने यहां पहुंच रहे हैं। चर्चा है कि राहुल-प्रियंका भी फरवरी महीने में महाकुंभ में पहुंच सकते हैं। इस बीच सेवादल ने प्रयागराज में शिविर लगा दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रयागराज जाकर वहां की जानकारी जुटा रहे हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सेवादल के शिविर में भ्रमण करने भी जाएंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की तरफ से महाकुंभ दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रियंका 2019 में लगे कुंभ मेले में पहुंची थीं और वहां पर कुंभ स्नान भी कर चुकी हैं। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं के इस दौरे का विरोध किया है।

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज और महाकुंभ से गांधी परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। गांधी परिवार का प्रयागराज में घर रहा है और देश की आजादी की लड़ाई भी वही से लड़ी गई थी। देश की आजादी के लिए आंदोलन भी यही से शुरू हुए थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पड़ने वाले महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री पहुंचे थे। सोनिया गांधी भी महाकुंभ आ चुकी हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this