22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकानपुर में साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा युवक, गार्ड, मैनेजर-कैशियर को मारा...

कानपुर में साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा युवक, गार्ड, मैनेजर-कैशियर को मारा चाकू

Published on

कानपुर,

कानपुर के घाटमपुर में बड़ी घटना सामने आई है. यहां एसबीआई में एक हथियारबंद व्यक्ति चाकू लेकर घुस गया और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया. इस दौरान ब्रांच मैनेजर और कैशियर रोकने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू मार दिया. इस दौरान हमलावर भी घायल हुआ है. उसके पास तमंचा भी मिला है. आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

घाटमपुर के पतारा कस्बा स्थित SBI बैंक के ब्रांच मैनेजर बीरेंद्र ने बताया कि रोज की तरह सुबह बैंक खुला तो कैश अफसर प्राण नाथ शुक्ला, सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार, एसोसिएट सपना कुमारी मौजूद थे. बैंक में एक युवक हाथ में तमंचा और चाकू लेकर घुसा.

इस दौरान बैंक में तैनात गार्ड ने उसे पकड़ लिया. लूट करने आए युवक और बैंक के गार्ड के बीच हाथापाई शुरू हो गई. यह देख बैंक मैनेजर बीरेंद्र और कैश अफसर प्राणनाथ शुक्ला ने आरोपी को दबोच लिया. उसने खुद को बचाने के लिए चाकू से बैंक मैनेजर और कैश अफसर पर हमला कर दिया. चाकू लगने से बैंक मैनेजर और कैश अफसर समेत सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया.

बैंक कर्मचारियों ने लुटेरे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां से सिक्योरिटी गार्ड को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. बैंक मैनेजर और कैश अफसर कानपुर के प्राइवेट अस्पताल गए. सूचना के बाद एसीपी घाटमपुर, थाना प्रभारी घाटमपुर, थाना प्रभारी बिधनू और पुलिस बल ने मौके पर जांच शुरू की.

इस घटना को लेकर डीसीपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि युवक साइकिल से हथियार लेकर बैंक पहुचा था. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. लुटेरे को पुलिस अभिरक्षा में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को अभी लुटेरे का नाम नहीं पता चल पाया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this