22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकोलकाता डॉक्टर केस: कोर्ट का फैसला आते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा...

कोलकाता डॉक्टर केस: कोर्ट का फैसला आते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा संजय रॉय, बोला- मुझे फंसाया गया

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बन दास ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 64,66, 103/1 के तहत आरोप तय किए गए हैं। जब कोर्ट ने फैसला सुनाया तो संजय रॉय जोर-जोर से चीखने लगा। वह बार-बार दोहराता रहा कि उसे फंसाया गया है। वो खुद को निर्दोष बता रहा था।

इस बीच कोर्ट में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सीसीटीवी फुटेज और अपराध स्थल के पास उसकी मौजूदगी सहित सबूत पेश करते हुए रॉय के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। हालांकि, पीड़िता के माता-पिता ने बार-बार जांच की गहनता पर सवाल उठाया है। पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि अकेला एक व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता था। हम पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए एक बड़ी जांच की मांग करते हैं।

कोर्ट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन
न्याय की मांग करने वाली आवाजों में शामिल होते हुए जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (JDF)ने कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उनके साथ मेडिकल सर्विस सेंटर और नर्सेज यूनिटी फोरम सहित तीन अन्य चिकित्सा संघ भी शामिल हुए। JDF के एक प्रवक्ता ने कहाकि यह सिर्फ हममें से एक के लिए न्याय की बात नहीं है।

क्या है डॉक्टर रेप-हत्या केस
9 अगस्त 2024 की सुबह अचानक उत्तरी कोलकाता में सरकारी मेडिकल कॉलेज आरजी कर में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की लाश मिली। पहले डॉक्टर के आत्महत्या करने की सूचना बाहर आई। कुछ देर बाद पता चला कि ट्रेनी डॉक्टर की लाश अस्पताल के सेमिनार हॉल की तीसरी मंजिल पर अर्ध-नग्न मिली है। मामले में रेप के बाद हत्या किए जाने का ऐंगल सामने आया। घटना के अगले दिन 10 अगस्त कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को हिरासत में ले लिया। संजय रॉय घटना की रात को मेडिकल कॉलेज परिसर में जाते हुए नजर आया और कुछ घंटे बाद वह घबराहट में बाहर निकला। संजय राउत का हेडफोन भी डॉक्टर की लाश के पास मिला था। कहा गया कि संजय रॉय ने नशे की हालत में डॉक्टर का रेप किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this