22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में शरद पवार को झटका, विधायक सतीश चव्हाण ने शिरडी में...

महाराष्ट्र में शरद पवार को झटका, विधायक सतीश चव्हाण ने शिरडी में पहनी अजित पवार की ‘घड़ी’

Published on

पुणे/शिरडी:

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी (एसपी) के नेता और विधायक सतीश चव्हाण ने शनिवार को शिरडी में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने शिरडी में दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आयोजित किया है। शिविर के पहले दिन सतीश चव्हाण ने बड़े पवार को छोड़कर उनके भतीजे की पार्टी का दामन थाम लिया। सतीश चव्हाण ने ऐसे वक्त पर शरद पवार का साथ छोड़ा है जब राज्य में पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के सांसदों के भी पाला बदलने की अटकलें जारी हैं।

तब निलंबित हुए थे सतीश चव्हाण
विधायक सतीश चव्हाण ने विधानसभा चुनावों से पहले अजित पवार के खेमे से इस्तीफा दिया था। वह तब शरद पवार के पास आ गए थे विधानसभा चुनावों में शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) के करारी शिकस्त के बाद अब सतीश पवार फिर से अजित पवार के पास चले गए हैं। जब सतीश चव्हाण ने अजित पवार की एनसीपी को छोड़ा था तब पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित किया था अब पार्टी ने फिर से उनके वापस लेते हुए उस निलंबन को रद्द कर दिया है।

कौन हैं सतीश चव्हाण?
सतीश चव्हाण 1977 से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय है। बीई मैकेनिकल की शिक्षा हासिल करने के बाद सतीश चव्हाण लंबे समय तक वसंतराव काले के साथ विभिन्न आंदोलनों में शामिल रहे। उन्होंने 1984 में राजनीतिक में कदम रखा था। वह 2008 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के माध्यम से मराठावाड़ा ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र का विधान परिषद में प्रतिनिधितत्व कर रहे हैं। वह पूर्व में उन्होंने बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद और सीनेट के सदस्य भी रह चुके हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this