22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकिसी को बस की खिड़की में लटकाया तो किसी के गोद से...

किसी को बस की खिड़की में लटकाया तो किसी के गोद से छीन लिया बच्चा, मंत्री के बंगले पहुंच बीएड शिक्षकों के साथ ये कैसा व्यवहार

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड (B.Ed) सहायक शिक्षक शनिवार सुबह वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया। बर्खास्त शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक शनिवार सुबह 5 बजे अचानक मंत्री ओपी चौधरी के बंगले पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस मंत्री के बंगले के बाहर से प्रदर्शनकारियों को हटाने लगे। पहले तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया उसके बाद जबरदस्ती उन्हें बस में बैठाकर ले गई।

बस की खिड़की पर लटक रही थी महिला
प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी पुलिस ने जबरन उठाया। इस दौरान एक महिला शिक्षक बस की खिड़की पर लटक रही थी इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने प्रदर्शन कर करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक महिला शिक्षक अपने दूध पीते बच्चे को गोद में लेकर प्रदर्शन करने पहुंची थी। महिला पुलिसकर्मी ने बच्चे को छीन लिया और सभी प्रदर्शन करने वालों को बस में बैठाकर ले गई।

दरअसल, सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन राजधानी रायपुर में कई दिनों से चल रहा है। सहायक शिक्षक नवा रायपुर धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अलग-अलग तरीकों से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। शनिवार को इसके तहत उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बंगला घेरा। इससे पहले वह बीजेपी कार्यालय घेराव, जल शमाधि और शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

क्या है मामला
सरकार ने बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश 31 दिसंबर 2024 को जारी किया था। इसके तहत 3000 सहायक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद सहायक शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने किया समर्थन
मामले में कांग्रेस ने बीएड शिक्षकों का समर्थन किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- बीएड शिक्षक अपनी मांगों को ले कर मंत्री ओपी चौधरी से मिलने उनके निवास गए थे। जहां पर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जबरिया बसों मे भरकर डेढ़ घंटे नवा रायपुर के आसपास घुमाया। पुलिस उनको संगीन धाराओं मे फंसाने की धमकी दे रही है। मंत्री से मिलने जाना, अपनी मांग रखना गुनाह हो गया है। खुद को यूथ आइकॉन बताने वाले ओपी चौधरी युवाओं से मिलने में डर रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this