17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यPM मोदी के भतीजे सचिन मोदी दोस्तों संग पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में...

PM मोदी के भतीजे सचिन मोदी दोस्तों संग पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में गाया कबीर भजन, Video वायरल

Published on

प्रयागराज/अहमदाबाद,

महाकुंभ मेले में देश-विदेश से लोग बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचे और महाकुंभ की आस्था के रंग में रंग गए. सचिन मोदी के दोनों दोस्त CA हैं. सचिन मोदी ने महाकुंभ में दोस्तों संग कबीर के भजन गाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सचिन मोदी सामान्य परिवार की तरह महाकुंभ में शामिल हुए. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मोदी अपने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट दोस्तों के साथ महाकुंभ के माहौल में पूरी तरह रमे हुए हैं. प्रधानमंत्री के परिवार से संबंध होने के बावजूद सचिन मोदी महाकुंभ में एक सामान्य श्रद्धालु की तरह शामिल हुए. उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं. महाकुंभ में सचिन मोदी और उनके मित्रों का यह भक्ति से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

गुजरात के श्रद्धालु और श्रीराम सखा मंडल के सदस्य पहुंचे प्रयागराज
गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस बार महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इन्हीं में शामिल सचिन मोदी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रयागराज में डेरा जमाया. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं. सचिन मोदी ‘श्रीराम सखा मंडल’ नाम के ग्रुप के सदस्य हैं.

सचिन मोदी ने अपने साथियों के साथ कबीर के भजनों का आनंद लिया. यह समूह हर शनिवार को अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न जगहों पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करता है. इस ग्रुप में डॉक्टर, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशों के लोग शामिल हैं. श्रीराम सखा मंडल से सैकड़ों युवा जुड़े हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this