17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यअब आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के...

अब आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

Published on

नई दिल्ली

गोमूत्र के औषधीय गुणों पर देश में कई बार बहस छिड़ चुकी है। इसे लेकर विरोधाभासी दावे होते रहे हैं। कोई गोमूत्र को स्वास्थ्यप्रद बताता है तो कोई इस दावे का मजाक उड़ाता है। अब आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वो गोमूत्र के ‘औषधीय गुणों’ की तारीफ करते दिख रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में कामकोटि गोमूत्र के ‘जीवाणुरोधी, कवकरोधी और पाचन संबंधी गुणों’ (एंटि-बैक्टीरियल, एंटि-फंगल और डाइजेस्टिव प्रॉपर्टीज) का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसका इस्तेमाल इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमारियों के लिए किया जाता है।

आईआईटी मद्रास के निदेशक चेन्नै के एक गो-संरक्षण केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उन्होंने एक संन्यासी के बारे में एक किस्सा भी सुनाया, जिन्होंने तेज बुखार होने पर गोमूत्र का सेवन किया था। पीटीआई के मुताबिक, संस्थान के सूत्रों ने पुष्टि की है कि कामकोटि ने ये बातें बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक ‘जैविक किसान’ होने के नाते, उन्होंने गोशाला कार्यक्रम में बात की थी। उनकी टिप्पणी का एक व्यापक संदर्भ था।हमने सोशल मीडिया एक्स पर कामकोटी सर्च किया तो उनके कुछ वीडियोज मिले। एक वीडियो में वो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं तो दूसरे में वो भजन गाते हुए ग्राम परिक्रमा कर रहे हैं।

कामकोटि के दावे का विरोध
इस बीच, आईआईटी मद्रास के निदेशक की टिप्पणी की कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्यों ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने इस टिप्पणी की निंदा की और आरोप लगाया कि आईआईटी मद्रास के निदेशक ‘छद्म विज्ञान’ का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को टैग करते हुए लिखा, ‘आईआईटी मद्रास के निदेशक द्वारा छद्म विज्ञान का प्रचार करना बेहद अनुचित है।’ वहीं, डीएमके नेता टीकेएस इलंगोवन ने भी निदेशक की टिप्पणी की आलोचना की और मांग की कि उन्हें संस्थान से स्थानांतरित किया जाए। डीएमके नेता ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को बताया, ‘उन्हें आईआईटी से ट्रांसफर करके किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात किया जाना चाहिए। वे आईआईटी में क्या करेंगे? यह इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों से संबंधित है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें एम्स में निदेशक के रूप में तैनात किया जाना चाहिए। सरकार को उन्हें तुरंत आईआईटी से निकाल देना चाहिए और किसी एम्स का निदेशक नियुक्त करना चाहिए।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this