17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक...', चश्मदीद ने बताई महाकुंभ में लगी...

‘करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक…’, चश्मदीद ने बताई महाकुंभ में लगी आग की पूरी कहानी

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई. ये आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए. भारी मशक्कत के बाद दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. इस बीच एक चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी. काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी. आजतक से बातचीत में एक चश्मदीद ने बताया कि कमोबेश 500 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. हालांकि, कुछ लोग बता रहे हैं कि आग की घटना में 250 टेंट जले हैं.

आजतक की टीम मौके पर मौजूदा है और स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है. एक शख्स ने बताया कि इस आग में बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि लगभग 500 टेंट जल गए हैं. हालांकि, कुछ ने 250 तो किसी ने 150 टेंट के जलने का दावा किया. एक शख्स ने बताया कि काफी बड़े क्षेत्र में आग फैली थी. उन्होंने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है. आलोक नाम के शख्स ने बताया कि वह प्रायगराज के ही हैं और उन्होंने देखा कि आग काफी भयानक थी.

15 मिनट में पहुंची फायरफाइटर्स की टीम
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर खबर लिखे जाने तक काबू पा लिया गया है. फायरफाइटर्स और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 15 मिनट के भीतर फायरफाइटर्स की टीम पहुंच गई थी. आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारी क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं.

आग की घटना में कोई हताहत नहीं!
एनडीआरएफ के कर्मी आग पर काबू पाने के लिए पानी की जगह बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रेशर के साथ आग पर इसे डाला जाता है, जिससे आग बुझाई जा सकती है. एडीजी भानु भास्कर ने कहा, “महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फटने से कैंप्स में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है. मामले की जांच की जाएगी.”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this