10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसिलेंडर के उड़े परखच्चे, कहीं बिखरे चूल्हे तो कहीं टूटे दिखे बर्तन......

सिलेंडर के उड़े परखच्चे, कहीं बिखरे चूल्हे तो कहीं टूटे दिखे बर्तन… महाकुंभ में अग्निकांड के बाद का मंजर

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. आग से कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि अब तक की जानकारी में आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी और इसके बाद यह फैल गई. आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है. हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.आग में करीब 15 से 18 टेंट जलकर खाक हो गए. अखाड़ा थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया, ‘महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो सिलेंडर में विस्फोट होने से कैंपों में भीषण आग लग गई.’

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 19 में गीता प्रेस के टेंट में शाम 4.30 बजे आग लग गई. उन्होंने कहा, ‘किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. स्थिति नियंत्रण में है.’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है, उनके कार्यालय ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

महाकुंभ 2025 के आधिकारिक हैंडल से X पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘बहुत दुखद! महाकुंभ में आग लगने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित कर रहा है. हम सभी की सुरक्षा के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं.’

यूपी के एडीजी भानु भास्कर ने कहा, ‘आग बुझा दी गई है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी सुरक्षित हैं. आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में अभी और जांच की जानी बाकी है.’ उन्होंने कहा, ‘हमें सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी. लोगों को बाहर निकाला गया और आग बुझाई गई. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हमें बताया गया है कि 2 सिलेंडर फटे हैं, लेकिन जांच की जा रही है.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this