10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बीवी के मायके जाने से नाराज शख्स ने ससुर को...

राजस्थान में बीवी के मायके जाने से नाराज शख्स ने ससुर को चाकू से मार डाला

Published on

बूंदी,

राजस्थान के बूंदी जिले में बीवी के मायके जाने से नाराज एक शख्स ने अपने ममिया ससुर की हत्या कर दी. ये वारदात जिले के केशोरायपाटन के कच्ची बस्ती में रविवार तड़के हुई. 38 वर्षीय आरोपी घरेलू विवाद की वजह से अपनी बीवी और उसके मामा से नाराज चल रहा था. पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

सर्किल इंस्पेक्टर हंसराज मीना ने बताया कि आरोपी का नाम शहजाद खान है. वो अजमेर जिले के किशनगढ़ का रहने वाला है. शहजाद और उसकी बीवी के बीच विवाद चल रहा था. उसकी बीवी पिछले तीन महीने से केशोरायपाटन में अपने मामा कल्लू खान (62) के घर पर रह रही थी. शहजाद उस पर घर वापस आने का लगातार दबाव बना रहा था. लेकिन कल्लू उसकी बीवी को सपोर्ट कर रहा था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब शहजाद खान अपनी बीवी को वापस लेने के लिए उसके मामा के घर पहुंचा. वहां जाकर पता चला कि बीवी नहीं है. वो कोटा में अपने दूसरे मामा के घर गई है. अपनी बीवी को वहां ना पाकर शहजाद नाराज हो गया. उसने कल्लू पर चाकू से कई बार हमला किया. इसके बाद मौके से फरार हो गया.

इस घटना में कल्लू खान को गंभीर चोटे आईं. उसे आनन-फानन में कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे बाद में परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में बूंदी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. यहां मामूली कहासुनी में एक टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. यह घटना लंका गेट अंबेडकर सर्किल में हुई थी. 26 वर्षीय मनीष मीणा सिंती गांव के रहने वाले थे. वो सोंधिया की झोपड़ियां स्थित सरकारी स्कूल में टीचर थे. अपने दोस्त के साथ लंका गेट चौराहे पर खाना खाने गए थे.

इसी दौरान मनीष का हाथ एक व्यक्ति से टच हो गया, जिससे कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई. लोगों ने मामला शांत करवाया और युवकों ने मनीष को देख लेने की धमकी दी. इसके बाद मनीष और उसके दोस्त ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी अंबेडकर सर्किल के पास बदमाशों ने मनीष पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों और हथियार से हमला कर दिया. इसमें मनीष की मौत हो गई.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this