10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबेस्ट एम्पलाई का अवॉर्ड धारक शरीफुल निकला सैफ अली खान का हमलावर,...

बेस्ट एम्पलाई का अवॉर्ड धारक शरीफुल निकला सैफ अली खान का हमलावर, मुंबई पुलिस का सनसनीखेज दावा

Published on

मुंबई

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में जिस मोहम्मद शरीफुल उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया गया है, वह कभी ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में ब्लाबर नामक होटल का बेस्ट एंपलायी हुआ करता था। उसको होटल मैनेजमेंट ने बेस्ट एम्पलाई का अवॉर्ड दिया था। लेकिन, सैफ कांड के बाद से शरीफुल पुलिस से बचने के लिए लेबर कैंप में छिपकर रहने लगा। शनिवार को क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस को हीरानंदानी एस्टेट में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आरोपी के होने की सूचना मिली।

कैसे पकड़ा आरोपी?
जोन 6 के डीसीपी नवनाथ ढबले की अगुवाई में पुलिस टीम तुरंत ठाणे के लिए निकल पड़ी। हालांकि, आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग चुकी थी। इसलिए वह पुलिस से बचने के लिए लेबर कैंप के पीछे घनी कंटीली झाड़ियों में जाकर छुप गया। यह इलाका जंगली है, जहां झाड़ियों में छिपने की वजह से आरोपी को खोजने में पुलिस को दिक्कत हो रही थी। टॉर्च और मोबाइल की रौशनी में पुलिस को एक कंटिली झाड़ी के पास कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दिया, जिसके बाद चारों ओर से घेर कर उसके पकड़ लिया गया।

50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
यह अभियान रात 9 बजे से 2 बजे तक चली थी। पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें लगाई गई थीं। बता दें कि 16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर के हाथों अभिनेता सैफ अली खान घायल हो गए थे। वह खुद ही एक ऑटो में सवार होकर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी की गई थी।

बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार
हालांक़ि, आरोपी के वकील का दावा है कि उनके मुवक्किल मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार है। पीड़ित सेलिब्रिटी है इस वजह से इस मामले को इतना तूल दिया जा रहा है। मामले में सरकारी वकील ने दलील दी , आरोपी को पता था कि किस इलाके में सेलिब्रिटी रहते हैं और वहां सुरक्षा होती है, इसके बावजूद वह अंदर पहुंचा। इसका मतलब उसने प्लानिंग की थी। उसकी किसने मदद की, कौन उसे सहारा दे रहा था। इसकी जांच की जानी चाहिए।

क्राइम का टाइम लाइन
31 दिसंबर, 2024 की रात: शरीफुल वर्ली कोलीवाड़ा स्थित दोस्तों के चाल वाले घर से निकला।
1 जनवरी, 2025: बांद्रा पहुंचने के बाद पूरे दिन वह आसपास के पॉश इलाकों का ऑटो में बैठकर जायजा लिया। फिर वर्ली कोलीवाड़ा लौट आया।
15 जनवरी,2025: ट्रेन से बांद्रा स्टेशन आया और पैदल ही खार की ओर चल दिया। अलग-अलग गलियों में बिना किसी योजना के घूमते रहा और अंत में सैफ अली खान के बांद्रा वाले निवास सतगुरु शरण पहुंच गया। लगभग 1:30 बजे, वह सतगुरु शरण और आस-पास की इमारतों के बीच की 4 फीट ऊंची दीवार को पार किया। 12 फीट चढ़ने के लिए कैंपस में रखें एक सीढ़ी का उपयोग कर पाइप पर चढ़कर उस क्षेत्र में पहुंच गया जो चूहे की जाली से ढका हुआ था। उसने जाली हटाकर सैफ के निवास स्थल यानी 11वें मंजिल के बाथरूम में घुस गया।
16 जनवरी, 2025: सुबह 2.30 बजे वह वारदात को अंजाम देने के बाद 12 फीट की डक्ट एरिया में ड्रेनेन पाइप आदि की मदद से सतगुरु शरण परिसर को छोड़ दिया। सुबह 8 बजे तक वह खार-बांद्रा क्षेत्र में घूमते रहा। फिर, बांद्रा से दादर के लिए लोकल ली और बस से वर्ली-कोलीवाड़ा गया।
17 जनवरी: वर्ली पब में शरीफुल को किसी दोस्त ने सैफ पर हुए हमले में टीवी पर चल रहे उसके सीसीटीवी फुटेज के बारे में बताया और फोटो दिखाया। फोटो देखकर वह डर गया और वर्ली कोलीवाड़ा से ठाणे हिरानंदानी एस्टेट चला गया। यहां वह लेबर कैंप के आसपास पुलिस से बचने के लिए झाड़ियों के बीच छिपकर रहने लगा, जहां से वह शुक्रवार रात को पकड़ा गया।

पुलिस का दावा क्या?
मुंबई पुलिस जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस बात का प्रमाण है कि आरोपी शरीफुल बांग्लादेशी है, उसके पास भारतीय दस्तावेज नहीं है। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद से ही अपना नाम बदल कर विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया और यहीं रुका था। इसलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। वह मुंबई व आसपास हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। जांच में पता चला कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। हमने भारतीय न्याय संहिता के अलावा विदेशी अधिनियम, 1946 और विदेशी आदेश, 1948 के प्रावधानों को लागू किया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...